क्रिकेट

IND vs NZ 1st ODI: जानें कब, कहाँ और कैसे देख सकते है भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच लाइव

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 19, 2023, 08:38 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि सीरीज के पहले मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कब और कहां देखें

श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जानी है। सबसे पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी आमने-सामने होंगे जहां भारतीय टीम अपना विजयी सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करके अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वे इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कितना गंभीर है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक करारा झटका जरूर लगा है, टीम के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह 29 वर्षीय मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कब होगा? (When will IND vs NZ 1st ODI be played)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज (18 जनवरी 2023, बुधवार) खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मुकाबला? (India vs New Zealand 1st ODI Time)

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच आज दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 1 बजे होगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे? (IND vs NZ 1st ODI Ground)

कीवी टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की पहली भिड़ंत टीवी पर कब व कहां देखें? (When and where to watch IND vs NZ 1st ODI on TV)

भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज (बुधवार) खेले जाने वाले पहले वनडे मैच को आप दोपहर 1.30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में लाइव देख सकेंगे। जबकि डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch India vs New Zealand 1st ODI online Live streaming)

आज हैदराबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मुकाबले को आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article