क्रिकेट

IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड 1st ODI मैच कब है, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य जानकारी, जानें यहां

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 19, 2023, 08:40 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच कब और कहां देखें, कैसी होगी पिच, कैसी हैं दोनों टीमें, सब कुछ यहां एक ही जगह पर जानिए।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2023 (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
  • हैदराबाद में होगी दोनों टीमों की पहली भिड़ंत
  • दोनों टीमों में हुए हैं कुछ खास बदलाव

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब वनडे सीरीज खेली जानी है जिसका आगाज बुधवार को हो जाएगा। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया एक बार फिर उन्हीं इरादों के साथ मैदान पर उतरेगी जैसा कि श्रीलंका के खिलाफ देखा गया था। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप करके साल का आगाज किया था। अब बारी है कीवी टीम की।

भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में टॉम लैथम की कप्तानी में खेलने उतरने जा रही है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राह और भी आसान होती नजर आ सकती है। आइए जानते हैं पहले वनडे से जुड़ी कुछ जरूर बातें।

कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला? (IND vs NZ 1st ODI Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी 2023 (बुधवार) को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच? (India vs New Zealand 1st ODI Timing)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंंड के बीच तीन वनडे मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 18 जनवरी (बुधवार) को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

किस ग्राउंड पर खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच? (IND vs NZ 1st ODI Venue)

भारतीय क्रिकेट टीम और कीवी टीम के बीच पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे की पिच और मौसम का हाल? (IND vs NZ 1st ODI Pitch Report, Weather Forecast)

मेहमान न्यूजीलैंड और मेजबान भारत के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मुकाबले की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा मिलता दिख सकता है, लेकिन इतिहास में असल फायदा यहां गेंदबाजों को मिलता नजर आया है। खासतौर पर स्पिनर्स को, इसलिए सभी बल्लेबाजों को फिरकी से संभलकर रहना होगा। वहीं मौसम की बात करें तो बुधवार को हैदराबाद में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का आसार हैं।

कब व कहां देखें सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर लाइव टेलीकास्ट? (IND vs NZ 1st ODI live streaming details)

भारत और मेहमान न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच को आप बुधवार दोपहर 1.30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा। वहीं, अगर आप मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें (IND vs NZ ODI Series 2023 Squads, Players list)

भारतीय वनडे टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और रजत पाटीदार।

न्यूजीलैंड वनडे टीमः टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, डग ब्रेसवेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी (पहले मैच से बाहर), ब्लेयर टिकनर, हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article