IND vs IRE Highlights: आयरलैंड के दो डेब्यूटेंट के सामने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने टेके घुटने
एक भी मैच नहीं जीत पाई है आयरलैंड
अब तक दोनों टीम 8 बार एक दूसरे से भिड़ी है और हर बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है। पिछली बार दोनों टीम साल 2024 में अमेरिका में आमने-सामने थी जहां बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी थी।
आज के मैच में प्लेइंग इलेवन-
आयरलैंड की प्लेइंग XI:आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs IRE, लाइव स्कोर: आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत
टी20 वर्ल्ड चैंपियन को आयरलैंड ने 34 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत है। टीम इंडिया के सामने 183 रन का लक्ष्य था, लेकिन अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज आयरलैंड गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। आयरलैंड की तरफ से डेब्यूटेंट मैथ्यू होलार्ड ने 3 जबकि मैथ्यू हम्फ्री और जय मुंद्रा ने 2-2 विकेट चटकाए।IND vs IRE, लाइव स्कोर: 121 के स्कोर पर भारत को लगा छठा झटका
रोमांचक मोड़ पर मैच पहुंच गया। टीम इंडिया को 33 गेंद में 62 रन की दरकार है। 15वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टीम 121 रन बना चुकी है।IND vs IRE, लाइव स्कोर: अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ा। 20 गेंद से कम में यह उनका 5वां अर्धशतक है जो फुल मेंबर टीम की ओर से किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सर्वाधिक है।IND vs IRE, लाइव स्कोर: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत ने 60 रन के स्कोर पर तीरा विकेट गंवा दिया। अय्यर 3 रन बनाकर आउट हो गएIND vs IRE, लाइव स्कोर: भारत को मिला 183 का लक्ष्य
आयरलैंड ने भारत के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।IND vs IRE, लाइव स्कोर: 164 रन के पार आयरलैंड
आयरलैंड ने 6 विकेट के नुकसा पर 166 रन बना लिए हैं। डेलेनी और और मैकार्थी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE, लाइव स्कोर: 15 ओवर बाद आयरलैंड का स्कोर 118 रन
15 ओवर बाद आयरलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन, डॉकरेल और डेलेनी कर रहे हैं बल्लेबाजी।IND vs IRE, लाइव स्कोर: 10वें ओवर का खेल जारी
10वें ओवर का खेल चल रहा है। आयरलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। डेलेनी 7 और टकर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs IRE, लाइव स्कोर: आयरलैंड को लगा तीसरा झटका
आयरलैंड ने 30 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। हर्षित राणा ने दो और अर्श ने एक विकेट झटकाIND vs IRE, लाइव स्कोर: आयरलैंड को लगा पहला झटका
आयरलैंड ने 20 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। टिम टेक्टर 12 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें हर्षित राणा ने सैमसन के हाथों आउट कराया।IND vs IRE, लाइव स्कोर: आयरलैंड की विस्फोटक शुरुआत
आयरलैंड ने शानदार शुरुआत की है। एक ओवर में उसने 10 रन बना लिए हैं। एक छक्के सहित टेक्टर और अडायर ने जबरदस्त शुरुआत की।IND vs IRE, लाइव स्कोर: क्यों नहीं मिला वैभव को मौका
श्रेयस अय्यर ने बताया, क्यों नहीं हुई वैभव की एंट्री, उन्होंने कहा 'वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन जाहिर है, हमारे स्क्वाड में जबरदस्त अनुभव है जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए हम अपने उन अधिकांश क्रिकेटरों का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अभी के लिए, हम तीन असली सीमर्स, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं।IND vs IRE, लाइव स्कोर: भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णाIND vs IRE, लाइव स्कोर: अय्यर ने जीता टॉस
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडियाIND vs IRE, लाइव स्कोर: भारत-आयरलैंड मैच के आंकड़े
आयरलैंड की मौजूदा टीम के किसी भी खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ एक भी विकेट नहीं लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के पिछले तीन स्कोर 256, 253 और 255 रहे हैं।IND vs IRE, लाइव स्कोर: स्टेडियम के बाहर वैभव सूर्यवंशी का क्रेज
The atmosphere is building! 🔥 #BackingGreen | #IREvIND | #FailteSolar pic.twitter.com/Xh9HMfqDBy
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 26, 2026
IND vs IRE, लाइव स्कोर: कैसी है बेलफास्ट की पिच
टकर ने कहा कि बेलफास्ट की पिच आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पिचों की तुलना में काफी धीमी होने की उम्मीद है। मैदान भी बड़ा है, इसलिए तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लग सकता है। दोपहर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।IND vs IRE, लाइव स्कोर: मोहम्मद कैफ ने चुनी आज की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई।IND vs IRE, लाइव स्कोर: नेट्स पर टीम इंडिया
Our first assignment as 3️⃣-time T20I World Champions 💪
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
🎥 Approaching 𝗠𝗔𝗧𝗖𝗛 𝗧𝗜𝗠𝗘 in Belfast ⌛️ #TeamIndia | #IREvIND pic.twitter.com/6QQxGxV3tm
IND vs IRE, लाइव स्कोर: आज के मैच में संभावित प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग XI: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज़, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, मैथ्यू हॉलार्ड, जय मूंदरा।भारक की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
IND vs IRE, लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले थे अजीत अगरकर
“हमें उम्मीद है कि जब भी उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिलेगा, वे हमें वैसी ही प्रतिभा दिखाएंगे जैसी उन्होंने अब तक दिखाई है। जाहिर है, देश के लिए खेलते समय उन्हें और भी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने बेहतरीन संभावनाएं दिखाई हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है,”IND vs IRE, लाइव स्कोर: क्यों खास है आजा का मैच
आज का मैच दो लोगों के लिए बेहद खास है। एक श्रेयस अय्यर और दूसरे वैभव सूर्यवंशी। अय्यर के साथ टी20 में टीम इंडिया की नए युग की शुरुआत होने जा रही है जबकि वैभव अगर डेब्यू करें तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव 1989 में बनाए गए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।IND vs IRE, लाइव स्कोर: क्यों हो रही है सूर्यवंशी की चर्चा
सूर्यवंशी ने 2026 में सभी टी20 मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं, उनके सभी 72 छक्के आईपीएल में आए हैं। अभिषेक और किशन 66-66 छक्कों के साथ मिशेल मार्श के साथ चौथे स्थान पर हैं।IND vs IRE, लाइव स्कोर: शाम 6 बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 6 बजे होगा और इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 5.30 बजे होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।IND vs IRE, लाइव स्कोर: आज भारत के टी20 क्रिकेट के नए युग की शुरुआत
आज से भारत के टी20 क्रिकेट के नए युग की शुरुआत होने जा रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पहली बार उतरेगी। आखिरी बार टीम इंडिया इस फॉर्मेट में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली थी।AUS vs SA Highlights: हाईस्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त
ईशान ओम के पांच विकेट, भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 217 रन पर समेटा
दूसरे गियर में बैटिंग करने की चुनौती, वर्ल्ड कप में बस एक साल-मुझे पता है मेरा लक्ष्य-विराट
अजीब लग रहा है, जीत के बाद POTM बने कुलदीप यादव ने क्यों कहा ऐसा
किंग कोहली और प्रिंस गिल के सामने बेदम वेस्टइंडीज, भारत ने 8 विकेट से जीता तिरुवनंतपुरम वनडे
© 2026 Times Horizon Private Limited
