IND vs IRE Preview: भारत और आयरलैंड मुकाबले के बारे में यहां जानिए सब कुछ

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 4, 2024, 08:43 PM IST

india (IND) vs ireland (IRE) Preview: टी20 वर्ल्ड कप के 8वे मुकाबले एक बार की चैम्पियन टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs IRE Preview: आलोचक भले ही उन्हें ‘नयी बोतल में पुरानी शराब’ कहें लेकिन भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर बरसों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने का मलाल मिटाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहेंगे और अपने इस मिशन की शुरूआत टी20 विश्व कप में बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के जरिये करेंगे। भारतीय टीम में अभी भी कई अनसुलझे सवाल हैं मसलन यहां ‘ड्रॉप इन’ पिच पर टीम संयोजन क्या रहेगा। अभी तक यहां हुए मैचों से स्पष्ट है कि इंडियन प्रीमियर लीग की तरह यहां रनों का अंबार नहीं लगने जा रहा है।

IND vs IRE Preview, ind vs ire, ind vs ire match preview, ind vs ire match preview today, india and ireland, india and ireland t20 world cup 2024 match, t20 world cup 2024 match, IND vs IRE Preview, IND vs IRE timing, IND vs IRE squads

भारता और आयरलैंड मुकाबले के बारे में यहां जानिए सब कुछ।

उससे भी बड़ी चिंता खिताब के प्रबल दावेदार का ठप्पा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली तो विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे ‘दशकों में एक ’ माने जाने वाले क्रिकेटरों ने अभी तक खिताब नहीं जीता है और वे इसके लिये बेताब हैं । भारतीय क्रिकेट टीम 1982 और 1986 की ब्राजील फुटबॉल टीम की तरह नहीं बनना चाहती जब सुकरात, जिको, कारेका, फाल्काओ और अलेमाओ जैसे सितारे भी फीफा विश्व कप नहीं जीत सके थे।

End of Feed