LIVE

ENG vs IND T20I Highlights: बारिश के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच रद्द

ENG vs IND Today T20I Match (इंग्लैंड और इंडिया आज के टी20 मैच की हाईलाइट्स ) IND vs ENG T20I match Updates: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टी20I मैच की सीरीज का आगाज निराशाजनक रहा। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। भारत ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए थे। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स।
ENG vs IND T20I Highlights: बारिश के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच रद्द
IND vs ENG T20I Live Score: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 190 रन का टारगेट मिला। हालांकि, दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही तेज बारिश होने लगी और ज्यादा समय बीत जाने के बाद अंपायर्स ने मुकाबला रद्द कर दिया।

भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद पर 59 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 47 गेंद पर 68 रन बनाए। अंत में ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 21 गेंद पर नाबाद 42 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से साबिक मोहम्मद ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

इंडिया की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स-
Jul 2, 2026 | 12:53 AM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: बारिश के चलते मैच रद्द

दूसरी पारी के आगाज से पहले तेज बारिश शुरू हुई, जिसने पहले टी20I मैच का रोमांच बिगाड़ दिया। जब बारिश नहीं रुकी तो अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। भारत ने 20 ओवर में 189 रन बनाए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
Jul 2, 2026 | 12:40 AM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: ओवर्स की कटौती और टारगेट का समीकरण

अभी भी बारिश हो रही है और काफी तेज लग रही है। अगर मैच दोबारा शुरू हुआ तो काफी ओवरों का नुकसान होगा। पहली पारी के दौरान लगातार बारिश हो रही थी, फिर भी खिलाड़ी खेलते रहे। लेकिन एक बार जब कवर लग जाएंगे और खेल रुक जाएगा, तो शायद बारिश रुकने तक इंतजार करना पड़ेगा।

इंग्लैंड के टारगेट का समीकरण:
19 ओवर में 183
18 ओवर में 176
17 ओवर में 169
16 ओवर में 162
15 ओवर में 154
Jul 1, 2026 | 11:45 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: भारत ने बनाए 189 रन

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, 21 गेंद पर शिवम दुबे ने 42 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड को जीत के लिए 190 बनाने हैं।
Jul 1, 2026 | 11:17 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: बतौर कप्तान पहला अर्धशतक

महज तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला और 38 गेंद पर चार चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह श्रेयस का बतौर कप्तान पहला टी20 अर्धशतक रहा। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 135 रन है।
Jul 1, 2026 | 11:13 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: तिलक वर्मा हुए आउट

उप-कप्तान तिलक वर्मा 13 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। साकिब महमूद की गेंद पर तिलक बड़ा शॉट खेलने गए। डॉसन ने बढ़िया कैच लपका। शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 14 ओवर के बाद भारत ने 125 रन बना लिए हैं। श्रेयस अर्धशतक से मात्र एक रन दूर हैं।
Jul 1, 2026 | 11:00 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: भारतीय पारी के 11 ओवर समाप्त

भारतीय पारी के 11 ओवर समाप्त हो गए हैं। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 26 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा 7 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत यहां से विशाल स्कोर बनाना चाहेगा।
Jul 1, 2026 | 10:45 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: अभिषेक शर्मा हुए आउट

भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। सैम करन ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 9 ओवर समाप्त हो गए हैं। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं।
Jul 1, 2026 | 10:36 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: अभिषेक शर्मा की फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद पर तीन छक्के और 6 चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। इंग्लैंड दौरे पर यह अभिषेक की पहली फिफ्टी है। श्रेयस अय्यर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। भारत ने 7 ओवर के बाद 72 रन बना लिए हैं। अभिषेक 52 रन और श्रेयस 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Jul 1, 2026 | 10:30 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: अभिषेक ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने चौथे ओवर में रौद्र रूप धारण किया। इस ओवर में अभिषेक ने दो छक्के और एक चौका लगाया। श्रेयस ने भी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। चौथे ओवर में कुल 21 रन बने। इन छक्कों की मदद से अभिषेक ने टी20I सबसे तेज (गेंद खेलने के हिसाब से) 100 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक ने 785 गेंद खेल कर यह कारनामा किया। शर्मा ने इर्विन लुईस के 789 गेंद के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 52/2 अभिषेक, 44 (16), श्रेयस अय्यर 6 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jul 1, 2026 | 10:16 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: दूसरे ओवर में गिरे दो विकेट

दूसरे ओवर में भारत ने दो बड़े विकेट गंवाए। ईशान किशन ने लेग स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद को मिडविकेट की ओर खेला। किशन भागकर काफी आगे आ गए। अभिषेक रन लेने के लिए तैयार नहीं थे। किशन वापस गए और गोता लगाया, लेकिन कीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं। काफी करीबी मामला लग रहा और थर्ड अंपायर ने पाया कि किशन दूर रह गए थे क्रीज से। वह बिना खाता खोले पवेलयन लौटे।
Jul 1, 2026 | 10:14 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: भारत को लगा पहला झटका

संजू सैमसन 7 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। पवेलियन लौटे समय उनके चेहरे पर निराशा थी। 6 रन के स्कोर पर भारत ने अपने पहला विकेट गंवाया। क्रीज पर ईशान किशन आए हैं। साकिब महमूद ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। टॉम बैटन ने बैकवर्ड प्वाइंट पर गजब का कैच लपका।
Jul 1, 2026 | 10:11 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: पहले ओवर में बने पांच रन

भारतीय सलामी जोड़ी संजू और अभिषेक ने अपना-अपना खाता खोला। संजू ने सिंगल लेकर स्ट्राइक बदली तो अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर में पांच रन बने।
Jul 1, 2026 | 09:58 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: दिलचस्प आंकड़ा

एशिया से बाहर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनने वाला भारत का आखिरी मैच नवंबर 2024 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। आज इंग्लैंड के खिलाफ पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड की टीम भी मुकाबले के लिए तैयार है।
Jul 1, 2026 | 09:41 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
Jul 1, 2026 | 09:37 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: टीम इंडिया ने जीता टॉस

पहले टी20 मैच में भारत ने टॉस जीता है। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हुआ है। वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।
Jul 1, 2026 | 09:33 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: टॉस टाइम

रवि शास्त्री के साथ दोनों कप्तान पिच पर मौजूद हैं। थोड़ी देर में टॉस होगा। चेस्टर ली स्ट्रीट में बादर छाए हुए हैं।
Jul 1, 2026 | 09:30 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: वरुण चक्रवर्ती जुड़े टीम से

इंग्लैंड ने इस पहले मैच में जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग को आराम दिया है। क्योंकि वे दो दिन पहले ही ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में खेले थे। ल्यूक वुड और साकिब महमूद को आज खेलने का मौका मिलेगा। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती पैर की चोट से उबरने के बाद आयरलैंड के खिलाफ मैचों में नहीं खेल पाए थे और अब टीम में वापसी कर रहे हैं ।
Jul 1, 2026 | 09:28 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: पिच और परिस्थितियां

चेस्टर ली-स्ट्रीट की पिच इस साल ब्लास्ट टूर्नामेंट में मिश्रित परिणाम देने वाली रही है। यहां दो मध्यम स्कोर सफलतापूर्वक बचाए गए हैं। हालिया 10 ओवर के मुकाबले में 128 रन के जवाब में 130 रन बन गए। बुधवार शाम हल्की बारिश की संभावना भी है।
Jul 1, 2026 | 09:23 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: दोनों टीमों की बड़ी परीक्षा

दोनों टीम के पास भरपूर मारक क्षमता मौजूद है, जो हमें फिर से बड़े स्कोर वाले T20 मुकाबले दिखा सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह दोनों टीमों के बड़े हिटर्स की अनुकूलन क्षमता की बड़ी परीक्षा होगी
Jul 1, 2026 | 09:21 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: थोड़ी देर में होगा टॉस

इंतजार की घड़ियां जल्द ही खत्म होने वाली है। थोड़ी देरी में पहले टी20 मैच का टॉस होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रूक ग्राउंड पर मौजूद हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। ग्राउंड पर वैभव सूर्यवंशी भी क्रीज पर मौजूद।
Jul 1, 2026 | 09:19 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड के खिलाफ डरहम में शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज की पूर्व संध्या पर श्रेयस ने कहा, यह हार शर्मनाक नहीं था, लेकिन हमारे लिए निराशाजनक जरूर था क्योंकि हमें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि आयरलैंड इतना अच्छा खेलेगा।
Jul 1, 2026 | 09:17 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: 63 मैच के बाद श्रेयस बने सीधे कप्तान

भारत के T20I कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया है कि आयरलैंड दौरे पर उनकी टीम विश्लेषण और योजना बनाने में पीछे रह गई। भारत को आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ उसकी लगातार 16 सीरीज और टूर्नामेंट तक चली अपराजेय लय टूट गई। इस दौरान भारत T20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बनी थी और दो विश्व कप अभियानों में केवल एक मैच हारी थी। आयरलैंड के हाथों मिली इस अप्रत्याशित हार के बाद श्रेयस भी आलोचनाओं के घेरे में हैं, क्योंकि वे 63 मैचों के बाद सीधे कप्तान के रूप में टीम में लौटे थे।
Jul 1, 2026 | 09:10 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
Jul 1, 2026 | 09:02 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत प्रदर्शन

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय टीम ने लगातार दो टी20 सीरीज में जीत हासिल की है। साल 2018 में टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद 2022 में भारत ने फिर से वही कारनामा दोहराया और 2-1 से सीरीज को अपने कर लिया था।
Jul 1, 2026 | 09:01 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड ने अब तक टी20 में कुल 30 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 18 मैचों में जत हासिल की है, जबकि इंग्लिश टीम ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी है। इंग्लैंड की सरजमीं पर भी टीम इंडिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने अपने घर पर टी20 में 5 मुकाबले जीते हैं। इस तरह वर्ल्ड चैंपियन ने अंग्रेजों के घर में घुसकर उन्हें कड़ी चुनौती है।
Jul 1, 2026 | 08:58 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की मांग तेज

भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह चाहते हैं कि डरहम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी भारतीय एकादश का हिस्सा बनें। सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ उस श्रृंखला में खेलने का मौका नहीं मिला था जिसे विश्व चैंपियन भारत 0-2 से हार गया था। अगर वह बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हैं तो वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।
Jul 1, 2026 | 08:20 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

श्रेयस अय्यर की सीधे कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी सभी को पसंद नहीं आई थी। यह एक साहसी फैसला था, जिसमें पहली बार विश्व कप जीतने वाले कप्तान को बाहर कर दिया गया। आयरलैंड के खिलाफ पहली ही सीरीज हार ने श्रेयस पर निगाहें और भी टिका दी हैं।

इंग्लैंड के T20I कप्तान हैरी ब्रूक को भविष्य का टेस्ट कप्तान माना जा रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स के निलंबित रहने पर भी उन्हें कप्तानी नहीं मिली। अब वह T20 कप्तान के रूप में लौट रहे हैं और टेस्ट टीम में स्थायी कप्तान की जगह भी खाली हो चुकी है। ऐसे में यहां सीरीज जीत उनके बारे में उठ रहे सवालों को काफी हद तक शांत कर सकती है।
Jul 1, 2026 | 08:19 PM IST

ENG vs IND T20I लाइव स्कोर: 12 साल की बादशाहत खत्म

इंग्लैंड अभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार और बेन स्टोक्स के अचानक अंतरराष्ट्रीय संन्यास को समझने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ भारत भी अपनी मौजूदा टीम प्रबंधन के तहत कई बार शानदार और फीके प्रदर्शन के बीच झूलता रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी और T20 विश्व कप में उसने सिर्फ एक मैच गंवाया, लेकिन घरेलू टेस्ट क्रिकेट में 12 साल से चला आ रहा सीरीज जीत का सिलसिला दो व्हाइटवॉश के साथ टूट गया। वहीं T20I में उसकी अपराजेय सीरीज का सिलसिला भी हाल ही में आयरलैंड के हाथों 2-0 की हार के साथ समाप्त हो गया।