IND vs ENG: टीम इंडिया करेगी दमदार तैयारी, प्रमुख खिलाड़ी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार तैयारी करने का प्लान बना लिया है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में भाग ले सकते हैं।

IND vs ENG Test: भारत के कुछ मुख्य खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए मई-जून की विंडो में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय दो मुकाबलों में खेलने के लिए ‘ए’ टीम का हिस्सा बन सकते हैं।इंग्लैंड की 45 दिवसीय यात्रा की शुरुआत भारत 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के साथ करेगा। भारत 2007 के बाद से ‘ओल्ड ब्लाइटी’ में पहली श्रृंखला जीतने का प्रयास करेगा।

Indian test team (1)

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- AP)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, ‘‘पहला चार दिवसीय मैच 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस के स्पिटफायर मैदान में आयोजित किया जाएगा। दूसरा मैच एक सप्ताह बाद छह जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी मैदान में शुरू होगा।’’

End of Feed