IND vs ENG Test Series: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर होगी कंगारुओं की पैनी नजर, माथे से मिटेगा एक दाग

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 25, 2024, 06:00 AM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की पैनी नजर होगी क्योंकि भारतीय टीम को दो मैच में जीत के साथ उसके माथे पर लगा एक दाग मिट जाएगा।

हैदराबाद: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। भारतीय टीम के लिए सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच बेहद अहम होंगे। टीम को विराट कोहली के बगैर इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति का सामना करना है। विराट के बिना टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर नजर आ रहा है। लेकिन भारतीय टीम के लिए पिछली दो टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड बेहद शानदार और प्रोत्साहित करने वाला है। ऐसे में दोनों के बीच पांच मैच की सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

Ben Stokes Rohit Sharma

बेन स्टोक्स और रोहित शर्मा

खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट गंवाने वाली टीम

सीरीज के दौरान भारतीय टीम की नजर इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट जीत रिकॉर्ड को भी बेहतर करने पर होगी। टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 32 जीत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की है। ऐसे में अगर भारतीय टीम सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट जीत लेती है तो इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में उसकी सबसे फेवरेट टीम बन जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने अबतक कुल 131 टेस्ट खेले हैं और 31 में जीते दर्ज की है। अगर टीम इंडिया 5 मैच की सीरीज में कम से कम दो टेस्ट जीत लेती है तो इंग्लैंड के खिलाफ उसकी जीत का आंकड़ा 33 हो जाएगा।

End of Feed