IND vs ENG: टीम इंडिया में सिलेक्शन पर इमोशनल हुए सरफराज, बोले- 'पिता के बिना ये संभव नहीं था'

Sarfaraz Khan on Team India call: भारतीय टीम में सिलेक्शन का लंबे समय से इंतजार कर रहे सरफराज खान ने अपनी इस यात्रा में पिता की भूमिका के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनके पापा की मदद से वे मुश्किल परिस्थितियों में भी डटे रहे।

Sarfaraz Khan on Team India call: 26 साल के लंबे इंतजार के बाद, सरफराज खान के पिता का अपने बेटे को भारत क्रिकेट टीम में देखने का सपना आखिरकार सच हो गया है। केएल राहुल, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद भारत की 16 सदस्यीय टीम में स्टार बल्लेबाज की घोषणा की गई।

Sarfaraz Khan Father

सरफराज खान (फोटो- Twitter)

सरफराज खान दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू भी कर सकते हैं। मुंबई के धाकड़ खिलाड़ी को अपने पहले टेस्ट कॉल-अप को प्राप्त करने के रास्ते में कई कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद वे टिके रहे और आगे बढ़ते गए। सरफराज की इस जर्नी में उनके पिता का खास योगदान रहा जिसका उन्होंने बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में जिक्र किया है।

End of Feed