LIVE

IND बनाम ENG Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर, इंग्लैंड का स्कोर 251-4

सिद्धार्थ शर्माUpdated Jul 10, 2025, 23:12 IST

IND बनाम ENG 3rd Test Day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। आइए जानते हैं पहले दिन की हाईलाइट्स

IND बनाम ENG Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर, इंग्लैंड का स्कोर 251-4
IND बनाम ENG Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर, इंग्लैंड का स्कोर 251-4

IND बनाम ENG Day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने आज बेजबॉल से हटकर बल्लेबाजी की और धीमे-धीमे खेलते हुए रनों को आगे बढ़ाया। भारत को पहले सेशन में दो सफलता मिली लेकिन बाद में रुट और पोप ने पारी को संभाला। ओली पोप के विकेट के बाद ब्रूक भी जल्दी आउट हो गए लेकिन अंत में जो रूट और बेन स्टोक्स ने अच्छी साझेदारी की। दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 251 रन पहुंच गया है वहीं जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन पर खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs ENG Playing XI)

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान),ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी,वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।

इंग्लैंड का स्क्वॉड :बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 138 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 52 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 69 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 37 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट सेशन टाइमिंग (IND vs ENG 3rd Test Session Timings)

पहला सत्र- दोपहर 3:30 से लेकर शाम को 5:30 तक

दूसरा सत्र- शाम को 6:10 से लेकर रात को 8:10 तक

तीसरा सत्र - रात को 8:30 बजे से लेकर 10:30 तक

JUL 10, 2025 23:09 IST

IND vs ENG 3rd Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने आज बेजबॉल से हटकर बल्लेबाजी की और धीमे-धीमे खेलते हुए रनों को आगे बढ़ाया। भारत को पहले सेशन में दो सफलता मिली लेकिन बाद में रुट और पोप ने पारी को संभाला। ओली पोप के विकेट के बाद ब्रूक भी जल्दी आउट हो गए लेकिन अंत में जो रूट और बेन स्टोक्स ने अच्छी साझेदारी की। दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 251 रन पहुंच गया है वहीं जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन पर खेल रहे हैं।
JUL 10, 2025 20:35 IST

IND vs ENG 3rd Test Live Score: ओली पोप आउट

इंग्लैंड की टीम को तीसरा झटका लग गया है। दरअसल ओली पोप आउट हो गए हैं। उन्हें जडेजा ने शिकार बनाया है।
JUL 10, 2025 19:02 IST

IND vs ENG 3rd Test Live Score: रनों के लिए तरसी इंग्लैंड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम रनों के लिए तरस गई है। टीम ने इस सेशन में केवल 13 रन बनाए हैं।
JUL 10, 2025 17:28 IST

IND vs ENG 3rd Test Live Score: नीतीश रेड्डी ने झटका दूसरा विकेट

इंग्लैंड बनाम भारत मैच का स्कोरकार्ड:नीतीश कुमार रेड्डी ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दूसरी सफलता पा ली है। जैक क्रॉली भी आउट हो गए हैं।
JUL 10, 2025 16:40 IST

IND vs ENG 3rd Test Live Score: बेन डकेट आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को पहली सफलता मिल गई है। दरअसल नीतीश कुमार रेड्डी ने बेन डकेट को अपना शिकार बना लिया है।
JUL 10, 2025 15:32 IST

IND vs ENG 3rd Test Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत की है।
JUL 10, 2025 15:17 IST

IND vs ENG 3rd Test Playing XI: प्रसिद्ध कृष्णा बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह के आने से प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
JUL 10, 2025 15:05 IST

IND vs ENG 3rd Test Playing XI: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 :बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स।
JUL 10, 2025 15:04 IST

IND vs ENG 3rd Test Live Score: भारत की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान),ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी,वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।
JUL 10, 2025 15:02 IST

India vs England 3rd Test Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
JUL 10, 2025 14:55 IST

India vs England 3rd Test Live Score: बुमराह की भी होगी वापसी

जोफ्रा आर्चर के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल जसप्रीत बुमराह ये मैच खेलने वाले हैं।
JUL 10, 2025 14:39 IST

India vs England 3rd Test Live Score: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का आयोजन लॉर्ड्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें दोनों टीमें मैदान पर पहुंच गई है और टॉस थोड़ी देर में होने वाला है।
JUL 10, 2025 14:23 IST

India vs England 3rd Test Live Score: जोफ्रा आर्चर की वापसी

इंग्लैंड क्रिेकेट टीम को मैच की शुरुआत से पहले ही एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद वापसी हो गई है।
JUL 10, 2025 14:13 IST

India vs England 3rd Test Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे टेस्ट मैच की पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, टॉस और मौसम की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ
JUL 10, 2025 14:13 IST

India vs England 3rd Test Live Score: लाइव ब्लॉग मे आप सभी का स्वागत है

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे टेस्ट मैच की पल-पल की अपडेट, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, टॉस और मौसम की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ