IND बनाम ENG, लाइव क्रिकेट स्कोर: रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, जीत से 135 रन दूर टीम इंडिया
पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। इस सेशन में इंग्लैंड ने अपने टॉप-4 बल्लेबाजों को गंवा दिया जबकि टीम 100 रन भी पूरा नहीं कर पाई। टीम इंडिया को चौथे दिन की पहली सफलता सिराज ने दिलाई जब उन्होंने बेन डकेट को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इस सेशन में इंग्लैंड ने 96 रन बनाए और जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक और ओली पोप का विकेट गंवाया।
चौथे दिन इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 2 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इससे पहले भारत ने केएल राहुल के शतक और पंत के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन की बराबरी कर ली। राहुल 100 जबकि पंत 74 रन की पारी खेलकर आउट हुए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 141 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा जडेजा ने 72 रन की पारी खेली।
भारत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (74 रन देकर पांच विकेट) के खतरनाक स्पैल के बाद शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट के 37वें शतक के बावजूद इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रन पर समेटने के बाद स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए थे। केएल राहुल 53 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड क पहली पारी के जवाब में 242 रन पीछे है और उसके 7 विकेट सुरक्षित हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट के शतक और जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर 387 रन बनाए हैं। रूट ने 104, जेमी स्मिथ 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 15वीं बार 5 विकेट चटकाए। बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और सिराज ने 2 जबकि रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए।
India vs England Test Day 4 Live: आखिरी आधा घंटा रहा इंग्लैंड के नाम
इंग्लैंड ने आखिरी आधे घंटे में 4 विकेट लेकर लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं।India vs England Test Day 4 Live: टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका
टीम इंडिया को 53 रन के स्कोर पर गिल के रुप में सबसे बड़ा झटका लगा। अब भी जीत से टीम 138 रन दूर है। आज के खेल में 10 ओवर का खेल बाकी है।India vs England Test Day 4 Live: नायर और राहुल ने जोड़े 21 रन
जायसवाल का विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने 26 रन बना लिए हैं। आज के खेल में अब भी 19 ओवर का खेल बाकी है।India vs England Test Day 4 Live: खाता भी नहीं खोल पाए जायसवाल
आर्चर ने जायसवाल को आउट कर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिला दी है। भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य है और आज के खेल में अब भी 24 ओवर बाकी है।India vs England Test Day 4 Live: भारत को मिला 193 रन का लक्ष्य
वाशिंगटन सुंदर के 4 झटकों के दम पर भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर समेट दी है और अब उसके पास लॉर्ड्स फतह करने का सुनहरा मौका है।India vs England Test Day 4 Live: वाशिंगटन ने तोड़ी साझेदारी
वाशिंगटन सुंदर ने जो रूट को आउट कर इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका दे दिया। रूट 40 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके साथ ही बेन स्टोक्स के साथ उनकी 67(128) रन की साझेदारी का अंत हो गया है।India vs England Test Day 4 Live: 150 रन के पार इंग्लैंड
इंग्लैंड ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। बेन स्टोक्स और जो रूट की जोड़ी ने 66 रन जोड़ लिए हैं। इंग्लैंड ने चौथा विकेट 87 रन के स्कोर पर गंवा दिया था।India vs England Test Day 4 Live: आकाशदीप की गेंदबाजी से शुरू हुआ दूसरा सेशन
आकाशदीप की गेंदबाजी के साथ शुरू हुआ चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल, रूट और बेन स्टोक्स पर बड़ी जिम्मेदारी।India vs England Test Day 4 Live: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर- 98-4
लंच तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स और रूट बल्लेबाजी कर रहे हैं।India vs England Test Day 4 Live: भारत ने चौथी सफलता हासिल की
सिराज और नीतीश के बाद अब आकाशदीप ने भी टीम इंडिया को सफलता दिला दी। उन्होंने हैरी ब्रूक को 23 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।India vs England Test Day 4 Live: 4 रन बनाकर आउट हुए ओली पोप
भारत ने दूसरी सफलता हासिल कर ली है। सिराज ने ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है।India vs England Test Day 4 Live: सिराज ने दिलाई पहली सफलता
इंग्लैंड की दूसरी पारी में टीम इंडिया को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने बेन डकेट को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।India vs England Test Day 4 Live: चौथे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
आज इग्लैंड की टीम 2 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। शनिवार को इंग्लैंड ने 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए थे। क्राउली और बेन डकेट मैदान पर हैं।India vs England Test Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर-2 रन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। क्राउली 2 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि डकेट को खाता खोलना है।India vs England Test Day 3 Live: टीम इंडिया किया स्कोर लेवल
टीम इंडिया की पहली पारी इंग्लैंड की 387 रन की बराबरी पर सिमट गई है। केएल राहुल के शतक के अलावा जडेजा और पंत ने इस पारी में अर्धशतकीय पारी खेली।India vs England Test Day 3 Live: 30 रन बनाकर चल दिए नीतीश
बेन स्टोक्स ने पहले मारा बाउंसर फिर कुछ ओवर बाद सेरेंडर कर चल दिए नीतीश, टीम इंडिया ने 6 विकेट पर बना लिए हैं 326 रन।India vs England Test Day 3 Live: नीतीश और जडेजा कर रहे हैं बल्लेबाजी
नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा छठे विकेट के लिए 33 रन जोड़ चुके हैं टीम इंडिया 300 रन के करीब पहुंच चुकी है।India vs England Test Day 3 Live: राहुल का शतक
राहुल ने 176 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके लगाए।India vs England Test Day 3 Live: लच तक भारत का स्कोर- 248-4
लंच से ठीक पहले रन आउट हुए पंत, 112 गेंद में 74 रन की अहम पारी खेलकर लौटे पवेलियन, भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं और वह अब भी 139 रन पीछे है।India vs England Test Day 3 Live: इंग्लैंड के खिलाफ पंत की फिफ्टी
पंत ने छक्का मारकर अपनी 17वीं टेस्ट फिफ्टी और इंग्लैंड के खिलाफ छठी फिफ्टी पूरी की। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं।India vs England Test Day 3 Live: राहुल और पंत की 100 रन की साझेदारी पूरी
केएल राहुल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने 154 गेंद में यह साझेदारी पूरी की।India vs England Test Day 3 Live: दूसरे दिन भारत के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और कप्तान शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए। भारत ने अभी तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड से 242 रन पीछे है।India vs England Test Day 3 Live: भारत 145 रन से आगे खेलना शुरू करेगी
आज लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। शुक्रवार को दूसरे दिन टीम इंडिया ने खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए थे। इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में टीम इंडिया अब भी 242 रन पीछे है।India vs England Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर-145-3 (43)
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। राहुल और पंत की जोड़ी मैदान पर बनी हुई है। दोनों चौथे विकेट के लिए 38(61) रन जोड़ लिए हैं। राहुल 53 और पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।India vs England Test Day 2 Live: भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं
भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। गिल और राहुल तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़ चुके हैं।India vs England Test Day 2 Live: फिर चूके नायर
टीम इंडिया को दूसरा झटका लग गया है। करुण नायर 40 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें बेन स्टोक्स ने रूट के हाथों कैच करवाया।India vs England Test Day 2 Live: भारत ने टी ब्रेक तक 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं
भारत ने इंग्लैंड के 387 रन की पारी के जवाब में 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। नायर 18 और राहुल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।India vs England Test Day 2 Live: 13 रन के स्कोर पर लगा भारत को पहला झटका
जोफ्रा आर्चर ने जायसवाल को आउट कर टीम इंडिया को पहला झटका दे दिया है। यशस्वी 3 चौके लगाकर 13 रन बनाकर आउट हुए।India vs England Test Day 2 Live: इंग्लैंड की पहली पारी 387 पर सिमटी
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 387 रन बनाए हैं। रूट ने सर्वाधिक 104 रन जबकि ब्रायडन कार्स ने 56 रन की पारी खेली।India vs England Test Day 2 Live: ब्रायडन कार्स का अर्धशतक
ब्रायडन कार्स का अर्धशतक, इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 379 रन बना लिए हैं।India vs England Test Day 2 Live: बुमराह ने बिखेरी आर्चर की गिल्लियां
जसप्रीत बुमराह ने जोफ्रा आर्चर को बोल्ड करके इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। बुमराह ने इस विकेट के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में पांच विकेट पूरे कर लिए। इंग्लैंड ने 370 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। कार्स 45 और बशीर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।India vs England Test Day 2 Live: स्मिथ का अर्धशतक, इंग्लैंड 350 रन के पार
स्मिथ ने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी इस अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड का स्कोर 350 रन के पार पहुंच गया है।India vs England Test Day 2 Live: इंग्लैंड को लगा 7वां झटका
इंग्लैंड को लगा 7वां झटका, खाता भी नहीं खोल पाए क्रिस वोक्स। जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर में झटके 3 विकेट।India vs England Test Day 2 Live: स्टोक्स के बाद रूट भी हुए आउट
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिला दी है। पहले स्टोक्स को आउट करने के बाद अब रूट को भी उन्होंने 104 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।India vs England Test Day 2 Live: इंग्लैंड को लगा 5वां झटका
इंग्लैंड ने 260 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। बेन स्टोक्स 44 रन की पारी खेलकर बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।India vs England Test Day 2 Live: जो रूट का 37वां शतक
जो रूट ने दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ दिया है। उन्होंने 194 गेंद में 10 चौकों की मदद से यह सेंचुरी पूरी की।India vs England Test Day 2 Live: आज भी पंत मैदान पर नहीं उतरेंगे
ऋषभ पंत को पहले दिन चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके चोट की निगरानी कर रही है और दूसरे दिन भी पंत मैदान पर नजर नहीं आएंगे। उनकी अनुपस्थिति में ध्रुन जुरेल विकेटकीपिंग जारी रखेंगे।India vs England Test Day 2 Live: 37वें शतक से एक रन दूर हैं रूट
जो रूट 99 रन बनाकर खेल रहे हैं। 1 रन बनाते ही वह अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक पूरा कर लेंगे। रूट और स्टोक्स चौथे विकेट के लिए 79(170) रन की साझेदारी कर चुके हैं।IND बनाम ENG लाइव क्रिकेट स्कोर: दूसरे दिन का खेल के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
पहले मिली हार अब आईसीसी ने लगाई फटकार, आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए पॉवेल और रदरफोर्ड
मुंबई इंडियंस से जुड़ी अमेरिकी गेंदबाज तारा नॉरिस, WPL में रचा इतिहास
IND vs SL: बीसीसीआई ने श्रीलंका बनाम भारत मैच के शिफ्ट होने की खबरों को बताया झूठ
Tushar Deshpande Hat Trick: चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी मैच में तुषार देशपांडे की हैट्रिक
© 2026 Times Horizon Private Limited
