IND vs ENG: बुमराह नहीं, इस भारतीय खिलाड़ी से डरती है इंग्लैंड की टीम, मांजरेकर ने किया बड़ा दावा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच बुधवार (23 जुलाई 2025) से मैनचेस्टर में खेला जाने वाला है। इस मुकाबले से पहले संजय मांजरेकर ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है जिससे इंग्लैंड की टीम को भी डर लगता है।

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में बेहतरीन फॉर्म में हैं। अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में पंत ने कुल 425 रन बनाए हैं, और उनका औसत 70.83 रहा है। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं।अपने जोखिम भरे लेकिन आक्रामक अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले पंत अब भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ बन चुके हैं। उनकी बल्लेबाज़ी का तरीका भले ही पारंपरिक न हो, लेकिन वे लगातार टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उनकी जमकर तारीफ की है।

Shubman Gill Rishabh pant bcci

शुभमन गिल और ऋषभ पंत (फोटो- BCCI)

“ऋषभ पंत को हमेशा मिले आज़ादी”: संजय मांजरेकर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि पंत जैसे खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट की ओर से पूर्ण स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। मांजरेकर ने कहा कि "ऋषभ पंत चाहे जो भी परिस्थिति हो, अपनी ही शैली में खेलते हैं। उन्हें इसकी अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि वो इसके हकदार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जब वह क्रीज़ पर उतरते हैं, तो विरोधी टीम घबरा जाती है।"उन्होंने कहा कि जब भी भारतीय बल्लेबाज़ी इकाई को विपक्षी गेंदबाज़ों पर हावी होना हो, तो पंत को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

End of Feed