IND vs ENG: इंग्लैंड के बेन फोक्स का बड़ा बयान, बोले- यहां विकेटकीपिंग करना सबसे मुश्किल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 01:32 PM IST

India vs England, Ben Foakes Big Statement: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के बेन फोक्स ने विकेटकीपिंग को लेकर बड़ा बयान दिया।

India vs England, Ben Foakes Big Statement: इंग्लैंड के बेन फोक्स का मानना है कि भारतीय विकेटों पर विकेटकीपिंग करना सबसे मुश्किल है और विकेटकीपर को कुछ अलग सोचने की जरूरत होती है। 11 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे फोक्स ने हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को स्टंप किया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 28 रन से जीतकर पांच टेस्ट की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। फोक्स ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 34 रन बनाए और ओली पोप (196) के साथ 112 रन की साझेदारी करके मेहमान टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।

Ben Foakes, Ben Foakes Big statement, Ben Foakes Big Reaction, Indian wickets is most difficult, India banam England, India banam England 2nd Test, India banam England Head To Head, IND vs ENG, IND vs ENG 2	nd Test, IND vs ENG Head to Head At Visakhapatnam, IND vs ENG Visakhapatnam Test Records, Visakhapatnam Test Records,

बेन फोक्स।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने फोक्स के हवाले से कहा, ‘‘इस तरह की परिस्थितियों में आपको कुछ अलग सोचने का प्रयास करना होता है और सीखना होता है क्योंकि ये (मेरे लिए) स्वाभाविक परिस्थितियां नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने स्पष्ट रूप से इंग्लैंड के बाहर काफी विकेटकीपिंग की है और स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग की है लेकिन मुझे लगता है कि असमान उछाल के कारण भारतीय पिचों पर विकेटकीपिंग सबसे मुश्किल है।’यह 30 वर्षीय खिलाड़ी श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों में विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है।

End of Feed