IND Vs ENG 4th T20 Highlights: पुणे में भारत के माथे पर सजा जीत का तिलक, टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
IND vs ENG 4th T20 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को चौथे टी20ई मैच में 15 रनों से मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच की हाइलाइट्स और खास पल
Ind Vs Eng 4th T20 Live Score, India Vs England T20 Live Cricket Score Today Match (लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच): भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पुणे में खेले गए चौथे टी20ई मैच में 15 रनों से मात दे दी है। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है। ये सूर्या की कप्तानी में भारत की एक और धमाकेदार जीत है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का स्कोर खड़ा किया इसमें हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे का अर्धशतक शामिल था। इसके जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट टीम धमाकेदार शुरुआत के बाद फिसल गई और केवल 166 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से कनक्शन सब्सटीट्यूट के रुप में शामिल किए गए हार्षित राणा ने 3 विकेट झटके और इंग्लैंड की हालत खराब कर दी। इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट झटके। आइए जानते हैं मैच की पल-पल की अपडेट और हाईलाइट्स
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया था जिसमें भारतीय स्पिनर्स के जाल में फंसकर इंग्लैंड के बल्लेबाज ढेर हो गए थे। वहीं दूसरे मैच में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला और अंत में तिलक वर्मा की शानदार पारी के चलते भारत जीत गया। हालांकि राजकोट में जोस बटलर की टीम ने वापसी की और गेंदबाजों ने स्लोवर गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को फंसाया और 26 रनों से मात दे दी। ऐसे में अब चौथा मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इसमें भारत जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी वहीं इंग्लैंड की नजर बराबरी पर रहने वाली है।
भारत की प्लेइंग इलेवन (IND Plyaing11 Today Match)
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (ENG Plyaing11 Today Match)
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारत का स्क्वॉड (IND Vs ENG 4th T20 Match Today, Indian Team Squad)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर।
इंग्लैंड का स्क्वॉड (IND Vs ENG 4th T20 Match Today, England Team Squad)
जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।
