IND vs ENG 2nd Test Match 2025 Date Time: कब और कहां होगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच, जानें हर जानकारी

इंडिया इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट मैच कब है ? IND vs ENG 2nd Test Match 2025 Date Time, India Vs England Test Match Live Streaming, Venue, Playing 11, Bharat Banam Eng ka alga match kab hai: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज कादूसरा मैच समाप्त हो गया है और अब दोनों टीमें दूसरे मैच की तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच कब और कहां होगा।

IND vs ENG 2nd Test Match 2025 Date Time: लीड्स टेस्ट में 371 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की जीत के बाद, भारतीय टीम अब पांच मैचों की सीरीज में वापसी की तैयारी में जुट गई है। दूसरा टेस्ट 2 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारत को बाजबॉल (Bazball) रणनीति का जवाब ढूंढना होगा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने साबित कर दिया है कि वह किसी भी लक्ष्य का पीछा करने को तैयार हैं, जो क्लासिक टेस्ट क्रिकेट की पारंपरिक सोच से अलग है।

IND vs ENG 2nd Test time

India vs England 2nd Test Timing

एजबेस्टन पिच का क्या होगा रुख?

हाल के वर्षों में इंग्लैंड की पिचों का व्यवहार बदला है। लीड्स टेस्ट में चौथे और पांचवें दिन पिच समतल हो गई थी, जिससे बल्लेबाजों को फायदा हुआ। एजबेस्टन की पिच पर ऐतिहासिक रूप से बल्लेबाजों को शुरुआती दिनों में सहायता मिलती है, लेकिन यहां के आखिरी पांच टेस्ट में से चार में टीमों ने दूसरे बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है। 2022 में यहां भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे यह मैदान भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

End of Feed