IND vs ENG: 'उनकी गेंदबाजी अब पहले जैसी..' अशोक डिंडा ने बताई इंग्लैंड की सबसे बड़ी कमजोरी

IND vs ENG 2nd Test: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। एजबेस्टन टेस्ट के अंतिम दिन टीम इंडिया जीत से महज सात विकेट दूर है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा का मानना है कि इंग्लैंड, मेहमान टीम के पेस अटैक से डर गया है।

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया जीत से महज सात विकेट दूर है और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा का मानना है कि इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण से डर गई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अशोक डिंडा ने कहा कि "भारत का सामना करना इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा चैलेंज है। अब इंग्लैंड की गेंदबाजी पहले जैसी नहीं रही, जब स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन खेला करते थे। उनके पास नए गेंदबाज हैं, लेकिन हमारे पास शानदार पेस अटैक है। इंग्लैंड को हमारी पेस बैटरी से डर लग रहा है।"

Ben stokes sad AP

बेन स्टोक्स (फोटो- AP)

बुमराह की अनुपस्थिति में चमके आकाश दीप

जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत ने युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका दिया, जिन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। डिंडा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा -"मैं आकाश दीप को लंबे समय से देख रहा हूं। अब उनकी गेंदबाजी और भी बेहतर हो गई है। पहले वह गेंद को थोड़ा पीछे रखते थे, अब आगे डाल रहे हैं जिससे स्विंग और मूवमेंट मिल रही है। यही कारण है कि उन्हें लगातार विकेट मिल रहे हैं।"डिंडा को उम्मीद है कि आकाश दीप आने वाले समय में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे।

End of Feed