IND vs ENG 1st Test Toss Update: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs ENG Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले मैच आज से खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Who Won the toss today IND vs ENG 1st Test Today Match Toss Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज (20 जून 2025) से हो रही है। इसके पहले मैच का आयोजन इंग्लैंड के लीड्स स्थित हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Leeds) में किया जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम एक नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की लीडरशीप में उतर रही है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की कमान उनके अनुभवी कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के हाथों में हैं। ये दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC 2025-27) साइकल की शुरुआत है ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कई रोमांचक मैच हुए हैं और इस मुकाबले में भी रोमांच की सारी हदें पार हो सकती हैं। मैच में टॉस का खास महत्व रह सकता है ऐसे में आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

IND vs ENG Toss update.

भारत बनाम इंग्लैंड आज का टॉस कौन जीता

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तक 136 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें इंग्लैंड की टीम ने 51 बार भारत को हराया है। जबकि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 35 टेस्ट मैचों में जीत मिली है। वहीं 50 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर होने जा रही है तो इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 67 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा बहुत भारी रहा है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर भारत को 36 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि भारत आज तक इंग्लैंड में सिर्फ 9 टेस्ट मैच जीत पाया है।

End of Feed