IND vs ENG 1st Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ENG 1st Test Pitch Report In Hindi: आज (20 June 2025) भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का आगाज होने जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला आज शुरू होगा। पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलने जा रही है, वहीं टीम में कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। यहां हम जानेंगे भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट, क्या कहते हैं आकड़े और मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025
  • आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा
  • सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर होना है

IND vs ENG 1st Test Pitch Report In Hindi Today Match: इस साल टीम इंडिया अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उन्हें मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की कठिन व चुनौतीपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट (India vs England 1st Test) शुरू होने जा रहा है। ये मुकाबला लीड्स (Leeds) में आयोजित होगा। टीम इंडिया बदले हुए स्वरूप के साथ इंग्लैंड पहुंची है और इसे टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का नए युग में प्रवेश माना जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने चयनकर्ताओं के साथ मिलकर एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें कई नए खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है क्योंकि सभी की नजरें दो ऐसी टीमों पर होंगी जिनकी टक्कर का इतिहास काफी पुराना रहा है। मेजबान इंग्लैंड टेस्ट टीम की अगुवाई अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) करेंगे। जबकि मेहमान टीम इंडिया की कमान 25 वर्षीय नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में रहेगी। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और टॉस 3:00 बजे होगा।

IND vs ENG 1st Test Pitch Report Today Match

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

आज से शुरू होने वाले भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं और क्या कुछ बयां करते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच आज तक 136 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें इंग्लैंड की टीम ने 51 बार भारत को हराया है। जबकि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 35 टेस्ट मैचों में जीत मिली है। वहीं 50 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर होने जा रही है तो इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 67 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा बहुत भारी रहा है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर भारत को 36 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि भारत आज तक इंग्लैंड में सिर्फ 9 टेस्ट मैच जीत पाया है।

End of Feed