IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, भारत के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज को नहीं मिली जगह

India vs England 1st Test playing 11: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इसमें दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

India vs England 1st Test playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 25 जनवरी 2024 से होने वाली है। हैदराबाद में आयोजित इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम स्पिनर्स से भरी पड़ी है। टीम केवल एक फास्ट बॉलर को खिला रही है और तीन स्पिनर्स के साथ उतरने वाली है। इंग्लैंड की टीम में अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन को जगह नहीं दी गई है।

England test team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

इंग्लैंड अपनी गेंदबाजी लाइनअप में तीन स्पिनरों और केवल एक सीमर के साथ उतरा है। लंकाशायर के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर टॉम हार्टले अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ओली पोप, जैक लीच और रेहान अहमद के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन फॉक्स की टीम में वापसी हुई है।

End of Feed