भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स: गिल और यशस्वी ने खेली शतकीय पारी, पहले दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 359/3
IND Vs Eng 1st Test Full Scorecard: India Vs England Today Test Match Highlights (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स ): भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। आइए जानते हैं कि कैसा रहा पहले दिन का खेल
IND Vs Eng Test Day 1 Full Scorecard: India Vs England Today Test Match Highlights (भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स ): भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। दिन की शुरुआत में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन भारतीय टीम ने इसे पहले ही 20 ओवर में गलत साबित कर दिया क्योंकि टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। इसके बाद इंग्लैंड को दो सफलता मिली लेकिन गिल और यशस्वी ने शतकीय साझेदारी कर भारत की वापसी कराई। यशस्वी शतक जड़कर आउट हो गए लेकिन गिल नहीं रुके और कप्तानी पारी खेलते हुए पंत के साथ मिलकर टीम के स्कोर को पहले ही दिन 3 विकेट के नुकसान पर 359 तक ले गए।
भारत की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जो रूट, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, शोएब बशीर, क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स।
भारत और इंग्लैंड के बीच आज तक 136 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमें इंग्लैंड की टीम ने 51 बार भारत को हराया है। जबकि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 35 टेस्ट मैचों में जीत मिली है। वहीं 50 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। मौजूदा टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर होने जा रही है तो इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 67 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा बहुत भारी रहा है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर भारत को 36 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि भारत आज तक इंग्लैंड में सिर्फ 9 टेस्ट मैच जीत पाया है।
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs ENG 1st Test Pitch Report)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच आज से शुरू हो रहा पहले टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) पर आयोजित होना है। इस मैदान की बात करें तो यहां की पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के खूब मौके मिलेंगे और जो पिच तैयार की गई है उसको देखकर ऐसा लगता है कि बड़ा स्कोर भी खड़ा हो सकता है, लेकिन एक हकीकत ये भी है कि यहां पर तेज गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रहा है और उनके टीम इंडिया को उनके खौफ से बचकर रहना होगा, यही इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भी लागू होता है।
भारत और इंग्लैंड की टेस्ट टीमें (India And England Test Squads)
भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर।
इंग्लैंड टेस्ट टीम (घोषित प्लेइंग-11): बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जो रूट, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, शोएब बशीर, क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्स।
IND Vs ENG 1st Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त
3 विकेट के नुकसान पर 359 तक ले गए।
