IND Vs ENG 1st Test Match Timing Today: थोड़ी देर में शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच, जानें टॉस से लेकर सेशन के समय की हर जानकारी

IND Vs ENG 1st Test Match 2025 Timing Today, इंडिया इंग्लैंड का मैच आज कितने बजे शुरू होगा?: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज (20 जून 2025) से हो रही है। इस मैच का आयोजन हेडिंग्ले लीड्स में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मैच की शुरुआत कितनी बजे से होगी।

IND Vs ENG 1st Test Match 2025 Timing Today: नया कप्तान, दृढ़ निश्चयी कोच, कुछ पुराने और कुछ नये चेहरे अगले 45 दिनों में एक दिलचस्प कहानी गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे जब भारत शुक्रवार से यहां एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा।भारत अभी तक इंग्लैंड में केवल तीन बार टेस्ट श्रृंखला जीत पाया है। उसने 1971 में अजीत वाडेकर, 1986 में कपिल देव और 2007 में राहुल द्रविड़ की अगुवाई में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब शुभमन गिल इस सूची में अपना नाम लिखवाने के लिए बेताब होंगे।लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के कारण भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। इससे वह अनुभव के मामले में थोड़ा कमजोर नजर आती है।

IND vs ENG Match timing.

भारत बनाम इंग्लैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

पच्चीस वर्षीय गिल के लिए यह श्रृंखला अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी, क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग और बेन स्टोक्स की कप्तानी में टेस्ट मैच की बल्लेबाजी की परंपराओं को बदल दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम उनके आक्रामक रवैये का किस तरह से जवाब देती है।भारत के 37वें टेस्ट कप्तान के रूप में गिल का चयन इस बात पर अधिक आधारित था कि उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है। उनको यहां काफी कुछ साबित करना है।

End of Feed