IND vs ENG 1st ODI LIVE Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच जारी, यहां देखें लाइव

India vs England 1st ODI Match Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत आज गुरुवार (6 फरवरी 2025) से हो रही है। इस सीरीज के पहले वनडे मैच को घर बैठे कब और कहां लाइव देखा जा सकता है आइए जानते हैं। भारत ने टी20 सीरीज जीत ली है और वे वनडे को भी अपने कब्जे में करना चाहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच
  • नागपुर में होगा मुकाबला
  • भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच को ऐसे देखे लाइव

IND vs ENG 1st ODI Match Updates, India vs England Match Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई रोमांचक टी20 सीरीज के बाद अब वनडे क्रिकेट की बारी है। दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज गुरुवार (6 फरवरी 2025) से हो रहा है। इस श्रृंखला के पहले मैच का आयोजन नागपुर में किया जा रहा है। 19 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के लिहाज से ये 3 मैच काफी अहम होने वाले हैं। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करेंगे वहीं इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के पास होगी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को इससे पहले टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है ऐसे में वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं इंग्लैंड की टीम एक दमदार कमबैक करने की फिराक में होगी। दोनों ही टीमों में कई दिग्गज खिलाड़ियों की एंट्री हो रही है।

IND vs ENG 1st ODI Live Streaming

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड (Team india squad for ODI against England)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

End of Feed