IND vs CAN Pitch Report: T20 विश्व कप में भारत और कनाडा के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024 Today Match, IND vs CAN Pitch Report In Hindi: आज (15 June 2024) आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत ग्रुप स्टेज का अपना चौथा व अंतिम मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगा। इस मैच में उसकी टक्कर कनाडा क्रिकेट टीम से होगी। ये मुकाबला लॉडरहिल (फ्लोरिडा) में होगा। भारत जीत की हैट्रिक लगाकर पहले ही सुपर-8 राउंड में एंट्री हासिल कर चुका है। हम यहां जानेंगे भारत-कनाडा मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • आज भारत और कनाडा के बीच मुकाबला
  • फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा मैच

T20 World Cup 2024 Today Match, IND vs CAN Pitch Report In Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज 33वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का सामना होगा कनाडा क्रिकेट टीम (Canada Cricket Team) से। मैच का आयोजन फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क पर खेला जाएगा। ग्रुप-ए में टीम इंडिया अपने तीनों मैच लगातार जीतकर 6 अंक हासिल कर चुकी है और मजबूत नेट रन रेट के साथ सुपर-8 राउंड में जगह पक्की कर चुकी है, ऐसे में आज कनाडा के खिलाफ मुकाबले उसके लिए सिर्फ औपचारिकता होगा और इस मैच में वो अपनी टीम में कुछ फेरबदल या प्रयोग भी कर सकते हैं। मैच में टीम इंडिया की कप्तान करेंगे रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जबकि कनाडा टीम की अगुवाई करेंगे पाकिस्तान में जन्मे साद बिन जफर (Saad bin Zafar)। मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा।

IND vs CAN Pitch Report, T20 World Cup 2024 Today Match

भारत-कनाडा मैच पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और कनाडा के बीच होने वाला ये मुकाबला बेशक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ औपचारिकता है लेकिन फिर भी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का इरादा होगा इस मैच को जीतकर विजयी सिलसिले को बरकरार रखते हुए सुपर-8 राउंड में जाया जाए। अगर भारत और कनाडा की टीमों के मौजूदा टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने जहां आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं कनाडा की टीम ने अपने तीन मैचों में यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ हार झेली है, जबकि आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्हें 12 रनों से जीत मिली थी। भारत और कनाडा के टी20 इतिहास की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला गया है, ये पहला मौका होगा जब भारतीय टीम और कनाडा की टीम टी20 में आमने-सामने होंगी।

End of Feed