India banam Canada T20 World Cup 2024 LIVE TV Telecast Channel in India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के 32वें मैच में भारत का सामना कनाडा से होगा। यह मैच 15 जून को रात को 8:30 बजे फ्लोरिडा के लॉडरहिल में ब्रोवार्ड पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट का पहला मैच आयरलैंड, दूसरा मैच पाकिस्तान और तीसरा मैच यूएसए के खिलाफ जीतकर सुपर-8 दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम के लिए कनाडा के खिलाफ आज होने वाला मुकाबला ज्यादा मायने नहीं रखता लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपना विजयी क्रम जारी रखकर अगले राउंड में जाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर साद बिन जफर (Saad Bin Zafar) की कप्तानी वाली कनाडा जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी।
भारत बनाम कनाडा
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (IND vs CAN Match Date)
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला 15 जून 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (IND vs CAN Match Time)
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रात को 8 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (IND vs CAN Match Venue)
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में ब्रोवार्ड पार्क में खेला में खेला जाएगा।
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs CAN Match Live Telecast)
भारत बनाम कनाडा के बीच मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा।
भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs CAN Match Live Streaming)
भारत बनाम कनाडा के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। मोबाइल स्ट्रीमिंग फ्री है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs CAN Squad)
भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
कनाडा क्रिकेट टीम: साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, डाइलन हेलिगर, दिलप्रीत बाजवा, ऋषिव जोशी, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, परगट सिंह, रविंद्रपाल सिंह, रेयानखान पठान और श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर)।
