IND vs BAN Champions Trophy 2025 Preview: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ आगाज करना चाहेगी भारतीय टीम, प्लेइंग 11 पर रहेगी नजर

India vs Bangladesh Champions Trophy 2025 Preview: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी 2025 को करने वाली है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 कैसी रहेगी उसकी चर्चा है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

India vs Bangladesh Champions Trophy 2025 Preview: क्रिकेट में हाल में उतार-चढ़ाव भरे अतीत ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करना अनिवार्य कर दिया है और बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला उसका पहला मैच इस टीम से जुड़े मौजूदा सवालों को दूर करने की दिशा में पहला कदम होगा।

IND vs BAN Preview

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्रीव्यू (फोटो- Bangladesh cricket board)

भारत टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदारों में शामिल है लेकिन यह गेंदबाजी इकाई चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति से उबरकर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने शानदार दिनों को वापस ला पाएंगे? क्या शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके कई देशों की मौजूदगी वाली प्रतियोगिता के दबाव को झेल पाएंगे?इस संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वरदान की तरह है क्योंकि भारत के दिग्गज और युवा खिलाड़ी एकदिवसीय प्रारूप में सहज महसूस करते हैं और वे यहां अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

End of Feed