IND vs BAN: हैदराबाद में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टी20ई में बना दिया अपना सबसे बड़ा स्कोर

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का आखिरी मैच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा है। टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में अपना सबसे बड़ा टोटल दर्ज कर लिया है। ये किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

  • IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20ई मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित मैच में टीम इंडिया ने पारी की शुरुआत से ही बांग्लादेश के खिलाफ अटैक करना शुरू कर दिया और टी20ई के इतिहास में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। भारत ने टी20ई इंटरनेशनल के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर दर्ज कर लिया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान संजू सैमसन का रहा है जिन्होंने शतकीय पारी खेली है। भारत ने 20 ओवर की समाप्ति पर 298 रनों का लक्ष्य बनाया है।

IND VS BAN RECORD

भारत बनाम बांग्लादेश रिकॉर्ड (फोटो- AP)

भारतीय क्रिकेट टीम का इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल 260 रनों का था। लेकिन हैदराबाद में इस विस्फोट के चलते ये भी टूट गया है। ये टेस्ट प्लेइंग नेशन में किसी भी टीम द्वारा दर्ज किया गया सबसे बड़ा टी20ई टोटल है। टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड नेपाल के पास है जिसने 20 ओवर में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे।

End of Feed