India vs Bangladesh 3rd T20 Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
IND VS BAN 3rd T20 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से मात दे दी है। भारतीय टीम ने आखिरी टी20 मैच में 133 रनों से जीत दर्ज की। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स
IND VS BAN 3rd T20 India vs Bangladesh T20 Cricket Match Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज (12 अक्टूबर 2024) को खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 133 रनों से जीत दर्ज कर ली है।। मैच में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास थी वहीं बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शन्तो (Najmul Hossain Shanto) कर रहे थे। मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और बांग्लादेश को 298 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम केवल 164 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से जीत दर्ज कर ली है।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने ऐसा प्रहार किया जो कि हर कोई देखता रह गया। संजू सैमसन ने केवल 40 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया और ये उनकी टी20ई में पहली सेंचुरी थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी केवल 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने पारी संभाली और केवल 18 गेंदों पर ही 47 रन बना दिए। वहीं रियान पराग ने भी उनका साथ निभाया जिसके चलते भारत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बना पाई।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए लेकिन उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। टीम ने 8.1 ओवर में ही 100 का आंकड़ा छू लिया था और लिटन दास और तौहिद हृदोय शानदार साझेदारी करके आगे बढ़ रहे थे लेकिन बाद में रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लेकर भारत की दमदार वापसी कराई और बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 164 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। वहीं मयंक यादव ने भी 2 विकेट झटके।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs BAN Squad)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा , मयंक यादव, तिलक वर्मा।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन दास, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
