IND vs BAN, 1st Test Day-3, Highlights: बांग्लादेश ने तीसरे दिन नहीं गंवाया एक भी विकेट, भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में कसा शिकंजा
बांग्लादेश ने की सधी हुई शुरुआत
513 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को नजमुल हसन शांतो (25*) और जाकिर हसन (17*) ने सधी हुई शुरूआत दिलाई। बांग्लादेश ने स्टंप्स तक 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के लिए 471 रन बनाना आसान नहीं होगा और भारतीय टीम चौथे दिन मेजबान टीम को जल्द समेटकर मैच अपने नाम करना चाहेगी।भारत ने घोषित की अपनी दूसरी पारी
बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन पर समेटने के बाद भारत ने फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया और अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। भारत को कप्तान केएल राहुल (23) और शुभमन गिल (110) ने 70 रन की साझेदारी करके शानदार शुरूआत दिलाई। खालिद अहमद ने राहुल को ताईजुल इस्लाम के हाथों कैच आउट कराकर स साझेदारी को तोड़ा। यहां से गिल ने चेतेश्वर पुजारा (102*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। इस दौरान गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। मेहदी हसन ने गिल को जॉय के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया।इसके बाद पुजारा (102*) ने विराट कोहली (19*) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 75 रन की अविजित साझेदारी करके भारत को 61.4 ओवर में 258 रन के स्कोर पर पहुंचाया। पुजारा ने जनवरी 2019 के बाद अपना पहला टेस्ट शतक जमाया और भारत ने अपनी दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित की। इस तरह भारत ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश की तरफ से खालिद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया।
चेतेश्वर पुजारा ने जमाया शतक
चेतेश्वर पुजारा ने जनवरी 2019 के बाद पहला टेस्ट शतक जमाया। यह पुजारा के टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक भी रहा। सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने 130 गेंदों में 13 चौके की मदद से नाबाद 102 रन बनाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी 61.4 ओवर में 258/2 के स्कोर पर घोषित की। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य रखा है।बस 2 रन दूर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए हैं। बांग्लादेशी गेंदबाज विकेट लेने के लिए प्रयासरत नजर नहीं आ रहे हैं। राहुल का हाव भाव देखकर लग रहा है कि पुजारा का शतक पूरा होते ही भारतीय पारी घोषित कर दी जाएगी।IND vs BAN, 1st Test Day-3 Live Score: 61 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 254/1। चेतेश्वर पुजारा 98* और विराट कोहली 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
पुजारा शतक के करीब
चेतेश्वर पुजारा तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। पुजारा स्वीप और पैडल स्वीप शॉट खेलकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। विराट कोहली की पहली बाउंड्री का इंतजार फैंस को है।IND vs BAN, 1st Test Day-3 Live Score: 58 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 241/1। चेतेश्वर पुजारा 89* और विराट कोहली 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
गिल आउट, पुजारा ने जमाया अर्धशतक
मेहदी हसन ने 50वें ओवर में शुभमन गिल को आउट करके भारत को दूसरा झटका दिया है। शुभमन गिल ने 152 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 110 रन बनाए। इसके बाद पुजारा ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पुजारा ने 87 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।IND vs BAN, 1st Test Day-3 Live Score: 50 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 188/1। चेतेश्वर पुजारा 50* और विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
शुभमन गिल ने जमाया शतक
शुभमन गिल ने 148 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। गिल ने मेहदी हसन द्वारा किए पारी के 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लांग ऑन की दिशा में चौका जमाकर अपना शतक पूरा किया। गिल ने पुजारा के साथ 101 रन की साझेदारी कर ली है।IND vs BAN, 1st Test Day-3 Live Score: 48 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 171/1। शुभमन गिल 103* और चेतेश्वर पुजारा 41* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
शतक के करीब पहुंचे गिल
शुभमन गिल अपने मेडन टेस्ट शतक के करीब पहुंच चुके हैं। गिल और पुजारा क्रीज पर जमे हुए हैं और दोनों के बीच अब तक 89 रन की साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश के गेंदबाज हताश नजर आ रहे हैं। भारत की बढ़त 413 रन की हो चुकी है।IND vs BAN, 1st Test Day-3 Live Score: 45 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 159/1। शुभमन गिल 92* और चेतेश्वर पुजारा 40* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
आखिरी सत्र का खेल शुरू
लिटन दास पारी का 40वां ओवर करने आए। पुजारा ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली ही गेंद पर गिल ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने।IND vs BAN, 1st Test Day-3 Live Score: 40 ओवर के बाद भारत की दूसरी पारी का स्कोर 142/1। शुभमन गिल 81* और चेतेश्वर पुजारा 34* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
चायकाल तक टीम इंडिया ने बनाए 1 विकेट पर 140 रन
तीसरे दिन चायकाल तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 80 और पुजारा 33 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम के पास कुल बढ़त 394 रन की हो गई है।पुजारा-गिल की अर्धशतकीय साझेदारी
चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल क्रीज पर डटे हुए हैं और दोनों के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। गिल और पुजारा ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। भारत ने 34 ओवर में एक विकेट खोकर 124 बना लिए हैं।IND vs BAN, 1st Test Day-3 Live Score: 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/1। शुभमन गिल 75* और चेतेश्वर पुजारा 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
31 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 111 रन
भारत ने चटगांव टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश को 150 रन पर ढेर करने के बाद अपनी दूसरी पारी में 31 ओवर में 1 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा पिच पर टिके हैं।गिल ने जमाया अर्धशतक
शुभमन गिल ने शानदार फॉर्म का परिचय देते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मेहदी हसन ने पारी का 26वां ओवर किया। इस ओवर में 7 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/1। शुभमन गिल 55* और चेतेश्वर पुजारा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट
खालिद अहमद ने पारी का 23वां ओवर किया। चौथी गेंद पर उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई। खालिद ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर राहुल ने पुल शॉट खेला और फाइन लेग पर ताईजुल इस्लाम ने कैच पकड़ा। राहुल ने 62 गेंदों में तीन चौके की मदद से 23 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/1। शुभमन गिल 44* और चेतेश्वर पुजारा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
भारत की मजबूत शुरुआत
भारतीय टीम को शुभमन गिल और कप्तान केएल राहुल ने दूसरी पारी में शानदार शुरूआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाजों के सामने बांग्लादेशी गेंदबाजों के हाल बुरे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुके है। भारत की बढ़त 324 रन की हो चुकी है।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/0। केएल राहुल 23* और शुभमन गिल 44* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
गिल ने जमाया शानदार चौका
ताईजुल इस्लाम पारी का 18वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर गिल ने स्वीप शॉट खेलकर शानदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 4 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 48/0। केएल राहुल 21* और शुभमन गिल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
गिल का शानदार चौका
खालिद अहमद पारी का 17वां ओवर करने आए। राहुल ने तीसरी गेंद पर स्वीपर कवर की दिशा में एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने गली और प्वाइंट के बीच से चौका लगाया। आखिरी गेंद पर गिल ने सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/0। केएल राहुल 21* और शुभमन गिल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
दूसरे सत्र का खेल शुरू
ताईजुल इस्लाम ने लंच के बाद पहला ओवर किया। गिल ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में फ्लिक करके दो रन लिए। इस ओवर में 2 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/0। केएल राहुल 20* और शुभमन गिल 17* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
राहुल ने जमाई दो बाउंड्री
मेहदी हसन अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर राहुल ने अपने बल्ले का मुंह खोला और डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद हसन ने शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर राहुल ने कट शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। शानदार शॉट। इस ओवर में 8 रन बने। लंच ब्रेक की घोषणा। भारत की बढ़त 290 रन की हो चुकी है।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/0। केएल राहुल 20* और शुभमन गिल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
इस्लाम का मेडन ओवर
ताईजुल इस्लाम अपने स्पेल का सातवां ओवर जारी रखते हुए। इस्लाम ने गिल को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने लगातार दूसरा मेडन ओवर खेला।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0। केएल राहुल 12* और शुभमन गिल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
हसन का मेडन ओवर
गेंदबाजी में बदलाव। खालिद अहमद की जगह मेहदी हसन गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में कोई रन नहीं बना।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0। केएल राहुल 12* और शुभमन गिल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
इस्लाम का कड़ा ओवर
ताईजुल इस्लाम अपने स्पेल का छठा ओवर करने आए। चौथी गेंद पर गिल ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर राहुल ने डीप प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0। केएल राहुल 12* और शुभमन गिल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
अहमद के ओवर में 2 रन बने
खालिद अहमद अपने स्पेल का छठा ओवर करने आए। पहली गेंद शॉर्ट डाली, जिस पर राहुल ने पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर गिल ने सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/0। केएल राहुल 11* और शुभमन गिल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
गिल ने दो रन बटोरे
ताईजुल इस्लाम पारी का 10वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर गिल ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 2 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 24/0। केएल राहुल 10* और शुभमन गिल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
राहुल-गिल की सधी हुई शुरूआत
खालिद अहमद पारी का पांचवां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर गिल ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर राहुल ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/0। केएल राहुल 8* और शुभमन गिल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी 404 रन। बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन।
गिल को डीआरएस ने बचाया
शुभमन गिल बचे। ताईजुल गिल ने पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने आउट दिया। गिल ने डीआरएस लिया और रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। बाल-बाल बचे शुभमन गिल। इस ओवर में 1 रन बना।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0। केएल राहुल 7* और शुभमन गिल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की रनगति सही
खालिद अहमद अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। राहुल ने दूसरी गेंद पर दो रन लिए। इस ओवर में 4 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0। केएल राहुल 7* और शुभमन गिल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल ने लिए दो रन
ताईजुल इस्लाम पारी का दूसरा ओवर करने आए। शुभमन गिल ने आखिरी गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 2 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0। केएल राहुल 4* और शुभमन गिल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की दूसरी पारी शुरू
भारत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करके बांग्लादेश के सामने विशाल लक्ष्य रखने का फैसला किया। कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर आए। खालिद अहमद ने पारी का पहला ओवर डाला। राहुल ने आखिरी गेंद पर प्वाइंट और कवर्स के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 4 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0। केएल राहुल 4* और शुभमन गिल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश की पहली पारी समाप्त
अक्षर पटेल पारी का 56वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर मेहदी हसन को स्टंपिंग कराकर बांग्लादेश की पहली पारी का अंत किया। मेहदी हसन ने 82 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। अक्षर पटेल ने अपना पहला शिकार किया।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 55.5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 150/10। खालिद अहमद 0* रन बनाकर नाबाद रहे।
बांग्लादेश के 150 रन बने
कुलदीप यादव पारी का 55वां ओवर करने आए। आखिरी गेंद पर मेहदी हसन ने मिड ऑन की दिशा में सिंगल लेकर बांग्लादेश का स्कोर 150 रन पर पहुंचाया और स्ट्राइक अपने पास रखी।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 55 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 150/9। मेहदी हसन 25* और खालिद अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अक्षर पटेल का शानदार ओवर
गेंदबाजी में बदलाव। मोहम्मद सिराज की जगह अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए। दूसरी गेंद पर भारत ने एलबीडब्ल्यू की अपील की और डीआरएस लिया। मगर फैसला बल्लेबाज के पक्ष में आया। यह ओवर मेडन रहा।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 54 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 149/9। मेहदी हसन 24* और खालिद अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश को मिली बाउंड्री
कुलदीप यादव अपने स्पेल का 15वां ओवर करने आए। मेहदी हसन स्ट्राइक पर। पांचवीं गेंद पर लेग बाय की बाउंड्री मिली। हसन आगे बढ़े और डिफेंस करने गए, लेकिन गेंद स्पिन हुई और उनके पैड पर लगने के बाद लेग स्लिप के पास से बाउंड्री लाइन के पार गई। इस ओवर में 4 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 53 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 149/9। मेहदी हसन 24* और खालिद अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सिराज का मेडन ओवर
मोहम्मद सिराज अपने स्पेल का 13वां ओवर करने आए। इस ओवर में खालिद अहमद की परीक्षा होने वाली है। सिराज ने पहली ही गेंद बाउंसर डालकर बल्लेबाज के मन में खौफ पैदा किया। यह ओवर भी मेडन रहा। खालिद सभी गेंदों का सामना करने में कामयाब हुए।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 52 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 145/9। मेहदी हसन 24* और खालिद अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुलदीप का मेडन ओवर
कुलदीप यादव पारी का 51वां ओवर करने आए। यह ओवर मेडन रहा।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 51 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 145/9। मेहदी हसन 24* और खालिद अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसन पर टिकी बांग्लादेश की उम्मीदें
मोहम्मद सिराज अपने स्पेल का 12वां ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर हसन ने प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 1 रन बना।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 50 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 145/9। मेहदी हसन 24* और खालिद अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुलदीप ने झटका पांचवां विकेट
कुलदीप यादव अपने स्पेल का 13वां ओवर करने आए। हसन ने दूसरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने भारत को 9वीं सफलता दिलाई। चाइनामैन ने इबादत हुसैन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। इबादत हुसैन ने 37 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। कुलदीप ने अपना पांचवां शिकार किया। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 49 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 144/9। मेहदी हसन 23* और खालिद अहमद 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सिराज का शानदार ओवर
मोहम्मद सिराज ने दूसरे छोर पर गेंदबाजी जारी रखी। हसन ने पांचवीं गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। देखना होगा कि ये दोनों बांग्लादेश का संकट टालने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। इस ओवर में दो रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 48 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 143/8। मेहदी हसन 22* और इबादत हुसैन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसन ने जमाया चौका
कुलदीप यादव पारी का 47वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर मेहदी हसन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। पांचवीं गेंद पर हसन ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 47 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 142/8। मेहदी हसन 21* और इबादत हुसैन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN 1st test day 3 live score: इबादत हुसैन ने जमाया चौका
मोहम्मद सिराज ने पारी का 46वां ओवर किया। चौथी गेंद पर इबादत हुसैन के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री के लिए गई। बांग्लादेश ने तीसरे दिन अपने रन का खाता खोला। इस ओवर में 4 रन बने।IND vs BAN 1st test day 3 live score: 46 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 137/8। मेहदी हसन 16* और इबादत हुसैन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हॉकी इंडिया ने जारी किया ओडिशा संघ को कारण बताओ नोटिस, क्या है वजह?
पीएसएल के आयोजन की तारीखों का हुआ ऐलान, लगातार तीसरे साल होगा IPL से टकराव
एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा खेल मंत्रालय, निशानेबाजी और बैडमिंटन पर रहेगा फोकस
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया भुवी की कैसे हुई टीम इंडिया में वापसी
धनंजय डिसिल्वा के इस्तीफे के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया नए टेस्ट कप्तान के नाम का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
