IND vs BAN 1st Test: दूसरे दिन भारतीय टीम का दबदबा, बांग्लादेश की पहली पारी में हालत खस्ता
चट्टोग्राम टेस्ट: दूसरे दिन का खेल पूरा
चट्टोग्राम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल पूरा हो गया है। बांग्लादेश की पहली पारी में हालत खस्ता है।स्टंप्स के समय मेजबान टीम का स्कोर 44 ओवर में 133/8 था। मेहदी हसन मिराज (16*) और इबादत हुसैन (13*) नाबाद थे।IND vs BAN LIVE: 40 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय गेंदबाज लगातार हावी हैं। अक्षर ने 40 ओवर में 4 रन दिए। इबादत ने तीसरे गेंद पर चौका मारा। इससे पहले, अक्षर ने 38वां और कुलदीप ने 39वां ओवर मेडन निकाला।India vs Bangladesh Test Live Score: 40 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 117/8, मेहदी हसन मिराज 8* और इबादत हुसैन 7* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: कुलदीप ने एक ओवर में दिए दो झटके
बांग्लादेश का सातवां विकेट मुश्फिकुर रहीम के रूप में गिरा है। मुश्फिकुर ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 58 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 28 रन बनाए। उन्हें कुलदीप ने 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। मुश्फिकुर ने रिव्यू लिया पर कोई फायाद नहीं हुआ। कुलदीप ने ओवर की आखिरी गेंद पर तैजुल इस्लाम (0) को क्लीन बोल्ड किया।India vs Bangladesh Test Live Score: 35 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 102/8, मेहदी हसन मिराज 0* और इबादत हुसैन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: कुलदीप ने नुरुल को किया आउट
कुलदीप ने भारत को छठा विकेट दिलाया है। उन्होंने 33वें ओवर की पहली गेंद पर नूरुल हसन का शिकार किया। हसन मिडिल स्टंप प लेंथ मिलने के बाद फ्लिक करने गए लेकिन शॉर्ट लेग पर शुभमन गिल के हाथों लपके गए। उन्होंने 22 गेंदों में 16 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए।India vs Bangladesh Test Live Score: 33 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 97/6, मुश्फिकुर रहीम 23* और मेहदी हसन मिराज 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: शाकिब सस्ते में आउट
बांग्दालेश का पांचवां विकेट कप्तान शाकिब अल हसन के तौर पर गिरा है। शाकिब ने 25 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए। उन्हें कुलदीप यादव ने 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। शाकिब फिल्क करने की कोशिश में स्लिप में विराट कोहली को कैच थमा बैठे।India vs Bangladesh Test Live Score: 25 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 79/5, मुश्फिकुर रहीम 18* और नूरुल हसन 4* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: जाकिर हसन ने गंवाया विकेट
सिराज ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर जाकिर हसन को पवेलियन भेजा। जाकिर ने ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच थमाया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करने के बाद 3 चौकों की बदौलद 20 रन जुटाए।India vs Bangladesh Test Live Score: 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 57/4, मुश्फिकुर रहीम 8* और शाकिब अल हसन 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश का पचासा कंप्लीट
लड़खड़ाने के बाद बांग्लादेश का पचासा कंप्लीट हो गया है। मेजबान टीम ने 97 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। अश्विन ने 17वें ओवर में 7 रन दिए, जो जाकिर ने बनाए। उन्होंने पहली गेंद पर चौका मारा जबकि पांचवीं गेंद पर डबल और आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।India vs Bangladesh Test Live Score: 17 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 56/3, जाकिर हसन 20* और मुश्फिकुर रहीम 8* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: लिटन दास हुए बोल्ड
बांग्लादेश का तीसरा विकेट लिटन हास के रूप में गिरा है। लिटन को सिराज ने 14वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। लिटन ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर मिलने के बाद रोकने का प्रयास लेकिन बोल्ड हो गए। उन्होंने 30 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 24 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जाकिर के साथ 34 रन जोड़े।India vs Bangladesh Test Live Score: 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 39/3, जाकिर हसन 11* और मुश्फिकुर रहीम 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: तीसरे सत्र के खेल का आगाज
तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। टी ब्रेक के बाद पहला ओवर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने किया। उन्होंने 11वें ओवर में महज 1 रन खर्च किया, जिसे जाकिर ने पांचवीं गेंद पर बनाया।India vs Bangladesh Test Live Score: 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 38/2, जाकिर हसन 10* और लिटन दास 24* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: दूसरे सेशन का खेल खत्म
दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत की इस दौरान पहली पारी 404 पर सिमट गई जबकि बांग्लादेश ने निराशाजनक आगाज किया। बांग्लादेश ने नजमुल हसन शंटो (0) और यासिर अली (4) के विकेट खोए, जिन्हें क्रमश: सिराज और उमेश ने आउट किया। टी ब्रेक के समय बांग्लादेश का स्कोर 10 ओवर में 37/2 है। लिटन दास 24 और जाकिर हसन 9 रन बनाकर नाबाद हैं।IND vs BAN LIVE: सिराज का किफायती ओवर
भारतीय गेंदबाज लगातार मेहमान बल्लेबाजों पर दबाव बनाए हुए हैं। सिराज ने सातवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल एक रन दिया, जो लिटन दास ने पांचवीं गेंद पर बनाया।India vs Bangladesh Test Live Score: 7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 9/2, जाकिर हसन 1* और लिटन दास 4* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: यासिर बने उमेश का शिकार
उमेश यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर यासिर अली का शिकार किया। यासिर ऑफ स्टंप पर आई बैक ऑफ गुड लेंथ पर पंच करना चाहते लेकिन बोल्ड हो गए। गेंद ने उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप उखाड़ दिया। यासिर ने 17 गेंदों में 4 रन जुटाए।India vs Bangladesh Test Live Score: 4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 6/2, जाकिर हसन 1* और लिटन दास 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश का निराशाजनक आगाज
बांग्लादेश ने पहली पारी में निराशाजनक आगाज किया है। ओपनर नजमुल हुसैन शंटो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। शंटो ऑफ स्टंप के करीब गेंद पर डिफेंस करना चाहते थे लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगा गया। ऐसे में पंत ने हवा में डाइव लगाते हुए कैच लपक लिया। वहीं, सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन अपने डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं।India vs Bangladesh Test Live Score: 1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2/1, जाकिर हसन 0* और यासिर अली 2* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय टीम पहली पारी में ढेर
भारत की पहली पारी 133.5 ओवर में 404 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज (3 गेंदों में 4) आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी रहे। उन्हें मेहदी ने मुश्फिकुर के हाथों कैच कराया। उमेश यादव 10 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।IND vs BAN LIVE: फिफ्टी से चूके कुलदीप यादव
कुलदीप यादव भी पवेलियन लौट गए हैं। टिककर बल्लेबाजी करने वाले कुलदीप अपनी पहली फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 114 गेंदों में 40 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। कुलदीप को तैजुल इस्लाम ने 133वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।India vs Bangladesh Test Live Score: 133 ओवर के बाद भारत का स्कोर 397/9, उमेश यादव 8* और मोहम्मद सिराज 4* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: रविचंद्रन अश्विन लौटे पवेलियन
भारत का आठवां विकेट रविचंद्रन अश्विन के तौर पर गिरा है। अश्विन ने 113 गंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 58 रन की पारी खेली। उनकी पारी का अंत मेहदी ने 132वें ओवर में किया। अश्विन दूसरी गेंद पर फ्लाइट मिलने के बाद चकमा खा गए और स्टंप आउ हो गए। उन्होंने आठवें विकेट के लिए कुलदीप के साथ 87 रन की साझेदारी की।India vs Bangladesh Test Live Score: 132 ओवर के बाद भारत का स्कोर 392/8, कुलदीप यादव 40* और उमेश यादव 7* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: कुलदीप का दिखा दमखम
कुलदीप यादव बखूबी बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। कुलदीप बैटिंग में अपना पूरा दमखम दिखा रहें हैं। उनके और अश्विन के बीच 85 रन से अधिक की पार्टनरशनप हो गई है। मेहदी ने 130वें ओवर में एक रन दिया, जो कुलदीप ने बनाया।India vs Bangladesh Test Live Score: 130 ओवर के बाद भारत का स्कोर 379/7, रविचंद्रन अश्विन 57* और कुलदीप यादव 35* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: कुलदीप ने ठोका चौका
तैजुल ने 125वें ओवर में 5 रन दिए। अश्विन ने पहली गेंद पर सिंगल लिया जबकि कुलदीप ने तीसरी गेंद पर बाउंड्री हासिल की। उन्होंने फुल लेंध गेंद को ऑफ स्टंप से घसीटा और बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में चार रन के लिए भेजा।India vs Bangladesh Test Live Score: 125 ओवर के बाद भारत का स्कोर 367/7, रविचंद्रन अश्विन 52* और कुलदीप यादव 28* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: अश्विन ने जड़ा अर्धशतक
रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 91 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। अश्विन ने 123वें ओवर की दूसरी गेंद पर छ्क्का मारा और फिर अगली गेंद पर सिंगल निकाला। यह उनके टेस्ट करिरर की 13वीं फिफ्टी है।India vs Bangladesh Test Live Score: 123 ओवर के बाद भारत का स्कोर 361/7, रविचंद्रन अश्विन 50* और कुलदीप यादव 24* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। लंच के बाद पहला ओवर तैजुल ने किया और तीन रन खर्च किए। अश्विन ने एक और कुलदीप ने दो रन जुटाए। भारतीय टीम 350 का का आंकड़ा पार कर चुकी है।India vs Bangladesh Test Live Score: 121 ओवर के बाद भारत का स्कोर 351/7, रविचंद्रन अश्विन 41* और कुलदीप यादव 23* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: पहला सेशन हुआ समाप्त
पहला सेशन का खेल पूरा हो गया है। भारत ने इस दौरान 30 ओवर में 70 रन जोड़े और एक विकेट खोया। श्रेयस अय्यर (86) को इबादत हुसैन ने पवेलियन भेजा। लंच ब्रेक के समय भारत का स्कोर 120 ओवर में 348/7 है। रविचंद्रन अश्विन क्रीज 40* और कुलदीप यादव 21* रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हो चुकी है।IND vs BAN LIVE: अश्विन ने लगाया चौका
अश्विन ने 116वें ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने शुरुआती पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया और आखिरी गेंद पर चौका ठोका। उन्होंने आगे बढ़कर शॉर्ट कवर और मिडऑफ के बीच से बाउंड्री हासिल की।India vs Bangladesh Test Live Score: 116 ओवर के बाद भारत का स्कोर 335/7, रविचंद्रन अश्विन 37* और कुलदीप यादव 11* क्रीज पर हैं।IND vs BAN LIVE: तेजुल का किफायती ओवर
तैजुल इस्लाम ने 110वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल एक रन दिया। अश्विन ने पहली गेंद पर सिंगल निकाला। भारतीय टीम ने पिछले 10 ओवर में 25 रन जोड़े हैं।India vs Bangladesh Test Live Score: 110 ओवर के बाद भारत का स्कोर 319/7, लेग बाई-1, नो-बॉल-2 रन। रविचंद्रन अश्विन क्रीज 27* और कुलदीप यादव 10* पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत ने छुआ 300 का आंकड़ा
भारत ने 300 का आंकड़ा छू लिया है। भारत ने 596 गेंदों में यह रन जोड़े। मेहमान टीम को इस दौरान लेग बाई का एक और नो-बॉल के दो रन मिले। मेहदी ने अपने स्पैल के 22वें ओवर में एक रन खर्च किया, जो अश्विन ने बनाया।India vs Bangladesh Test Live Score: 103 ओवर के बाद भारत का स्कोर 300/7, लेग बाई-1, नो-बॉल-2 रन। रविचंद्रन अश्विन क्रीज 18* और कुलदीप यादव 0* पर हैं।
IND vs BAN LIVE: 100 ओवर का खेल पूरा
भारत की पहली पारी में 100 ओवर का खेल पूरा हो गया है और मेहमान टीम 300 का आंकड़ा छूने के नजदीक है। खालिद अहमद ने अपने स्पैल का 13वां ओवर मेडन निकाला। वहीं, मेहदी द्वारा डाले गए 99वें ओवर में भी कोई रन नहीं बना।India vs Bangladesh Test Live Score: 100 ओवर के बाद भारत का स्कोर 293/7, लेग बाई-1, नो-बॉल-2 रन। रविचंद्रन अश्विन क्रीज 11* और कुलदीप यादव 0* पर हैं।
IND vs BAN LIVE: शतक से चूके श्रेयस अय्यर
भारत को दिन का पहला झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा है। अय्यर दूसरा टेस्ट शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 192 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 86 रन की पारी खेली। अय्यर अपनी पारी में गुरुवार को सिर्फ 4 रन ही जोड़ सके। उनकी पारी का अंत इबादत हुसैन ने 98वें ओवर में किया। वह आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।India vs Bangladesh Test Live Score: 98 ओवर के बाद भारत का स्कोर 293/7, लेग बाई-1, नो-बॉल-2 रन। रविचंद्रन अश्विन क्रीज 11* और कुलदीप यादव 0* पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत की धीमी शुरुआत
भारत ने दूसरे दिन बेहद धीमी शुरुआत की है। भारत शुरुआती 5 ओवर में सिर्फ 6 रन ही जोड़ा सका। तैजुल ने 95वां ओवर मेडन निकाला। उन्होंने अय्यर को पूरी तरह बांधे रखा और कोई रन नहीं बनाने दिया।India vs Bangladesh Test Live Score: 95 ओवर के बाद भारत का स्कोर 284/6, लेग बाई-1, नो-बॉल-2 रन। श्रेयस अय्यर 85* और रविचंद्रन अश्विन क्रीज 3* पर हैं।IND vs BAN LIVE: दूसरे दिन का खेल शुरू
चट्टोग्राम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। श्रेयस अय्यर का साथ देने के लिए रविचंद्रन अश्विन उतरे हैं। गुरुवार को दिन का पहला ओवर स्पिन तैजुल इस्लाम ने डाला और एक रन दिया। अय्यर ने पहली गेंद पर यह रन लिया।India vs Bangladesh Test Live Score: 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर 279/6, लेग बाई-1, नो-बॉल-2 रन। श्रेयस अय्यर 83* और रविचंद्रन अश्विन क्रीज 0* पर हैं।
अर्धशतक से चूके ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (45 गेंदों में 46) ने बेखौफ अंदाज में बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने साथ चौथे विकेट के लिए पुजारा के साथ 64 रन जोड़े। मैच में जहां दूसरे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो वही पंत की बल्लेबाजी को देख कर लगा कि वह दूसरे पिच में खेल रहे हो।विराट ने सस्त में गंवाया विकेट
विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह सस्ते में विकेट खो बैठे। उन्हें स्पिनर तैजुल इस्लाम ने 20वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। कोहली ने महज 1 रन बनाया।नहीं चले भारतीय ओपनर
भारतीय ओपनर पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। केएळ राहुल 22 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। गिल 14वें और राहुल 18वें ओवर में आउट हुए।भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
शाकिब अल हसन (कप्तान), जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, इबादत हुसैन।मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान सिद्धेष लाड ने यशस्वी जायसवाल से जुड़ा अहम दावा किया
PAK vs SL 1st T20I: तीन साल में तीसरे टी20 कप्तान की अगुवाई में उतरेगा पाकिस्तान, आज से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज, जानिए मैच का समय और टीमें
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड को करारा झटका, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए दो धुरंधर
SA vs AUS 1st Test Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से डरबन में पहला टेस्ट, जानें भारत में कहां देख सकते हैं मुकाबला
SA Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, दिखे बदलाव
© 2026 Times Horizon Private Limited
