अब वो हमें हल्के में नहीं लेतेः WTC फाइनल से पहले विराट कोहली ने भरी हुंकार, जानिए क्या कुछ कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2023, 02:04 PM IST

Virat Kohli on WTC Final 2023: विराट कोहली ने कहा है कि टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर दो बार हराकर काफी सम्मान हासिल किया है और अब उन्हें पारंपरिक प्रारूप में हल्के में नहीं लिया जाता। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 2018-19 और 2020-21 में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 के समान अंतर से टेस्ट श्रृंखला जीती।

Virat Kohli on IND vs AUS WTC Final 2023: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि भारतीय टेस्ट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर दो बार हराकर काफी सम्मान हासिल किया है और अब उन्हें पारंपरिक प्रारूप में हल्के में नहीं लिया जाता। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 2018-19 और 2020-21 में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 के समान अंतर से टेस्ट श्रृंखला जीती।

IND vs AUS WTC Final 2023, Virat Kohli says Australia does not take us lightly now

विराट कोहली (BCCI)

कोहली ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘शुरुआत में प्रतिद्वंद्विता काफी कड़ी थी, माहौल भी काफी तनावपूर्ण था। लेकिन जब से हमने ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीत हासिल की है, प्रतिद्वंद्विता सम्मान में बदल गई है और अब हमें एक टेस्ट टीम के रूप में हल्के में नहीं लिया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उस सम्मान को महसूस कर सकते हैं जब हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं कि ‘उन्होंने हमें स्वदेश में लगातार दो बार हराया है और यह बराबरी की लड़ाई होगी।’।’’

End of Feed