IND vs AUS: सेमीफाइनल में रॉकेट थ्रो का श्रेयस अय्यर को मिला इनाम, दिग्गज ने सौंपा खास मेडल

IND vs AUS Best Fielder: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी है। इस मैच में भारत की फील्डिंग भी दमदार रही जिसमें श्रेयस अय्यर ने रॉकेट थ्रो के चलते एलेक्स कैरी को आउट किया।

IND vs AUS Best Fielder: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद श्रेयस अय्यर को 'फील्डर ऑफ द मैच' पदक से सम्मानित किया। श्रेयस ने मैच के दौरान एक बुलेट की तरह तेज और सटीक थ्रो करके ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज एलेक्स कैरी को रन आउट किया, जिससे भारत को जीत की राह मिली।

shreyas iyer best fielder

श्रेयस अय्यर (फोटो -X)

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की पारियों ने बदली काया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में 275 रनों का लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली ने 84 रनों की वीरतापूर्ण पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने तनावपूर्ण माहौल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया।

End of Feed