IND vs AUS Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2025, 02:13 PM IST

IND vs AUS Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला तय करेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा। रोहित शर्मा लगातार 10 टॉस हार चुके हैं।

IND vs AUS Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत का सामना वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया। ऑन पेपर भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में कमजोर लग रही हो, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उसने जो किया वह बाकी टीमों के लिए कड़ा संदेश था कि आईसीसी इवेंट में उन्हें हल्का नहीं लिया जा सकता है। एक तरफ टीम इंडिया दुबई में 3 मुकाबला खेल चुकी है तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया पहली बार इस मैदान पर उतरेगी। अब तक भारत ने लगातार 13 टॉस हारे हैं जिसमें से 10 रोहित शर्मा के नाम है और 3 केएल राहुल के नाम। इतना ही नहीं दुबई के मैदान पर टॉस हारने वाली टीम जीती है।

aaj ka toss kaun Jeeta Ind vs aus semi final

आज का टॉस कौन जीता, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच(साभार-TNN)

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 4 बार भिड़ चुकी हैं और टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। 4 में से 2 मुकाबला भारत के नाम रहा है जबकि केवल 1 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। आईसीसी नॉकआउट में दोनों टीमें 7 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं और भारत ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हिस्से केवल 3 जीत आई है। आखिरी बार दोनों टीमें वनडे नॉकआउट में साल 2011 में भिड़ी थी जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी।

End of Feed