शुरू होते ही खत्म हो गया! इंदौर के नाम हुआ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 3, 2023, 05:45 PM IST

इंदौर के होलकर स्टेडियम के नाम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इतिहास का सबसे छोटे टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मैच के दौरान कुल 1135 गेंदें फेंकी गई।

इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबले शुरू होते ही खत्म होते जा रहे हैं। अबतक खेले गए सीरीज के तीनों टेस्ट मैच का परिणाम तकरीबन ढाई दिन में निकल गया है। सबसे रोचक बात यह है कि सीरीज के अबतक खेले गए तीनों टेस्ट में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के गेंदों के लिहाज से खेले गए छह सबसे छोटे मैचों में शुमार हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए इंदौर ने अपने नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सबसे छोटे मैच का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Holkar-Stadium-Indore

होलकर स्टेडियम, इंदौर

1135 गेंद में खत्म हुआ इंदौर टेस्ट

इंदौर टेस्ट की चार पारियों में दोनों टीमें कुल मिलाकर 1135 गेंद खेल सकीं। इस दौरान कुल 31 विकेट गिरे और 547 रन बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 33.2 ओवर (200 गेंद) में 109 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 76.3 ओवर(459) में 197 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद दोबारा बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 60.3 ओवर (363 गेंद) में 163 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 76 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रलिया ने 18.2 ओवर( 113 गेंद) में हासिल कर लिया।

End of Feed