IND vs AUS: सिराज की बेहतरीन गेंद ने ख्वाजा को शून्य पर किया आउट, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 7, 2023, 03:45 PM IST

Mohammed Siraj dismisses Usman Khawaja, Watch Video: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर आज से शुरू हुए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउट करके इस फैसले को सही साबित किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल
  • मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंद से जीता दिल
  • उस्मान ख्वाजा को शून्य पर भेजा पवेलियन

ICC WTC Final 2023, India vs Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आगाज आज से हो गया है। लंदन के द ओवल मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर लगाम कसते हुए अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। भारत को पहली सफलता कुछ ही देर में मिल गई जब मोहम्मद सिराज ने एक शानदार गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ख्वाजा खाता भी नहीं खोल सके।

IND vs AUS WTC Final 2023, Mohammed Siraj dismisses Usman Khawaja on duck watch video

मोहम्मद सिराज (AP)

ओवल मैदान की पिच उछाल से भरी और तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद पिच बताई जा रही थी और जब टीम इंडिया गेंदबाजी करने उतरी तो चौथे ही ओवर में इसका पहला प्रभाव देखने को मिल गया। मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने आए और इस ओवर की पहली तीन गेंदों में कोई रन नहीं देने के बाद चौथी गेंद पर सिराज ने एक बेहतरीन गेंद फेंकी जो ऑफ स्टंप के बाहर बल्लेबाज के करीब से स्विंग करते हुए निकली और इस पर ख्वाजा चूक कर बैठे और उनके बल्ले का किनारा लग गया, विकेट के पीछे खड़े कीपर केएस भरत ने कोई चूक नहीं करते हुए कैच लपक लिया।

End of Feed