Aaj ka Toss koun Jeeta IND vs AUS 1st Test: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

IND vs AUS Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Jasprit Bumrah vs Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (22 नवंबर 2024) से शुरू हो रहा है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस की कप्तानी में उतरी।

Who Won The Toss Today, IND vs AUS, India vs Australia 1st Test Match Toss Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (22 नवंबर 2024) से शुरू हो रहा है। इस मैच का आयोजन पर्थ स्थित ऑप्टस स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी कर रहे हैं। इन दोनों के बीच ये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शुभारंभ है और दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

IND vs AUS 1st Test Toss Winner

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट टॉस विजेता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 107 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 45 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि भारतीय टीम ने 32 बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने में सफलता हासिल की। एक मैच टाई रहा और 29 मैच ड्रॉ भी रहे। वहीं अगर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों की बात करें, तो यहां पर अब तक दोनों टीमों के बीच 52 टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें 30 बार ऑस्ट्रेलियाई विजयी रहा, वहीं टीम इंडिया सिर्फ 9 बार मेजबान टीम को उसके घर में मात दे पाई है। यहां 13 मैच ड्रॉ रहे।

End of Feed