IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को मिला जसप्रीत बुमराह का तोड़, पूर्व क्रिकेटर ने दिया गुरुमंत्र

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मेजबान टीम को परेशान करके रख दिया है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर साइमन कैटिच ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों गुरुमंत्र दे दिया है।

IND vs AUS: पूर्व क्रिकेटर साइमन कैटिच ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वे भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सफल होने के लिए स्ट्राइक रोटेट करने और मजबूत डिफेंस पर ध्यान केंद्रित करें।कैटिच ने कहा कि बुमराह शायद ही कभी ढीली गेंद फेंकते हैं इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को अपने दृष्टिकोण में रणनीतिक रूप से अच्छा होना चाहिए।

Jasprit bumrah  testap

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

कैटिच ने ‘एसईएन 1116’ से कहा, ‘‘मुझे पता है कि सभी बातें अधिक सकारात्मक इरादे के बारे में हैं और मुझे लगता है कि यह सब ठीक है और यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसका उन्हें ध्यान रखना चाहिए। लेकिन बुमराह जैसे खिलाड़ी के खिलाफ इरादा सिर्फ उन्हें चौके मारने के बारे में नहीं है क्योंकि वह बहुत खराब गेंद नहीं फेंकता।इसलिए उस इरादे का एक बड़ा हिस्सा स्ट्राइक रोटेट करने और बहुत अच्छे डिफेंस में सक्षम होना चाहिए क्योंकि यदि आप दसवें ओवर के बाद वहां नहीं हैं तो आप किसी भी इरादे से नहीं खेल पाएंगे। यह इन सभी खिलाड़ियों के लिए चुनौती है।’’

End of Feed