IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले पुजारा ने उठाई बड़ी मांग, रोहित शर्मा को देनी होगी कुर्बानी

India playing XI vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर 2024 से एडिलेड ओवल में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी और कौन-सा खिलाड़ी किस पोजिशन पर खेलेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

India playing XI vs Australia: चेतेश्वर पुजारा चाहते हैं कि केएल राहुल आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरूआत करें और कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर उतरें ।रोहित की गैर मौजूदगी में पर्थ में पहले टेस्ट में राहुल ने मध्यक्रम की बजाय शीर्षक्रम पर बल्लेबाजी की थी।आस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ रहे पुजारा का मानना है कि पहले टेस्ट में 295 रन से मिली जीत के बाद सलामी जोड़ी में बदलाव नहीं होना चाहिये।जायसवाल ने पहले टेस्ट में शतक जमाया जबकि राहुल ने 26 और 77 रन की पारियां खेली।

Rohit Sharma test sad bcci

चेतेश्वर पुजारा रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि 'मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं होना चाहिये । केएल और यशस्वी पारी का आगाज करें और रोहित तीसरे, शुभमन पांचवें नंबर पर उतरें।अगर रोहित पारी की शुरूआत करना चाहते हैं तो केएल तीसरे नंबर पर उतरें । लेकिन उससे नीचे नहीं । मुझे लगता है कि उसे शीर्षक्रम में ही उतरना चाहिये क्योंकि यह उसकी शैली को रास आता है।'

End of Feed