Ind vs Aus: बेंच पर इंतजार करते-करते हुई कंगारू खिलाड़ी की घर वापसी, भारत दौरे को बताया निर्मम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2023, 04:10 PM IST

भारत दौरे से वापस स्वदेश लौटे एश्टन एगर ने पहली बार टीम से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए स्थिति काफी निर्मम है और उन्हें बुरा नहीं लग रहा है। पहले दो टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने के बाद वह स्वदेश लौट गए थे।

बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर के मन में भारत के टेस्ट दौरे से बिना मैच खेले वापस भेजे जाने के बाद कोई ‘बुरी भावना’ नहीं है क्योंकि वह जानते हैं कि शीर्ष स्तर के क्रिकेट में स्थिति काफी ‘निर्मम’ होती हैं। एगर भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के सीनियर स्पिनरों में से एक के रूप में गए थे लेकिन पहले दो टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने के बाद स्वदेश लौट आए। पहले दो टेस्ट में उन पर ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और बाएं हाथ के मैथ्यू कुहनेमैन को तरजीह दी गई जिन दोनों को टेस्ट पर्दाण का मौका मिला।

Ashton Agar.

एश्टन एगर, गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया

मार्श कप में झटके 5 विकेट

इस 29 वर्षीय ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्श कप फाइनल में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांच विकेट चटकाकर जवाब दिया। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने एगर के हवाले से कहा, ‘मुझे लगा कि मैं उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा जितनी मुझे करनी चाहिए थी। मेरे लिए यह स्पष्ट निर्देश है कि मैं इस पर काम करूं और सुधार करूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी तरह की दुर्भावना महसूस नहीं करता। मुझे उस (ऑस्ट्रेलियाई) शिविर में बहुत अच्छा समर्थन मिला और उन्होंने मेरे साथ लगातार संवाद किया इसलिए सब कुछ ठीक है।’

End of Feed