IND vs AUS: 'जरा सोचिए वे कितने बहादुर थे..' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की इस रणनीति के मुरीद हुए एलिस्टर कुक

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज कर ली है। इसके बाद टीम इंडिया की रणनीति की हर तरफ सराहना हो रही है। इसमें इंग्लैंड के दिग्गज एलिस्टर कुक भी जुड़ गए हैं।

IND vs AUS 1st Test: इंग्लैंड के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों मे शामिल एलिस्टेयर कुक का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के बिना खेलना और ऑस्ट्रेलिया में बेहद दबाव वाली श्रृंखला के पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करना इस बात का प्रतीक है कि भारतीय टीम साहसी और किसी भी परिस्थिति में जीतने की अपनी क्षमता को लेकर बेहद आश्वस्त है।

Jasprit bumrah  testap

जसप्रीत बुमराह (फोटो -AP)

पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी कुक ने पर्थ में पहले टेस्ट में सिर्फ 150 रन पर ढेर होने के बाद भारत की जोरदार वापसी की सराहना की।कुक ने ‘टीएनटी स्पोर्ट्स’ पर कहा कि 'मैंने सोचा कि भारत बहुत साहसी है। वे टॉस जीतते हैं और उस विकेट पर बल्लेबाजी करते हैं, आप देखते हैं कि भले ही उन्होंने सिर्फ 150 रन बनाए, फिर भी वे सोचते हैं ‘हम ऑस्ट्रेलिया को वहां पर हराएंगे। हम जानते हैं कि यह कठिन होने वाला है लेकिन हमें लगता है कि यह केवल दोनों टीम के लिए कठिन होगा’

End of Feed