IND vs AUS 4th Test Day 1 Highlights: उस्मान ख्वाजा के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा अहमदाबाद टेस्ट का पहला दिन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 05:15 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू हुए सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच का पहला दिन मेहमान टीम के नाम रहा। उस्मान ख्वाजा ने शतक जड़कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

अहमदाबाद: इंदौर टेस्ट में भारत को 9 विकेट से मात देने के बाद अहमदाबाद पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट में धमाकेदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा के सीरीज में पहले और करियर का 14वें टेस्ट शतक की बदौलत 4 विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 104 और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 85* (116) रन की साझेदारी हो चुकी है।

Usman-Khawaja-Cameroon-Green

उस्मान ख्वाज और कैमरन ग्रीन

ख्वाजा हेड ने दी ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ट्रेविस हेड(32) और मार्नस लाबुशेन (03) को जल्दी-जल्दी आउट करके भारत की मैच में वापसी कराने की कोशिश की। हेड अश्विन की गेंद पर जडेजा का हाथों लपके गए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर दिया। दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने उस्मान ख्वाजा के साथ पारी को संभाला और लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे।

End of Feed