IND vs AUS 3rd Test Live Score Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs AUS 3rd Test Live Score Streaming, India vs Australia 3rd Test Match TV Telecast in India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर 2024 से खेला जाने वाला है। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर कर रही है। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच
  • गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  • यहां देखें IND vs AUS तीसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs AUS 3rd Test Live Score Streaming, India vs Australia 3rd Test Match TV Telecast in India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर 2024 से खेला जाने वाला है।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा में होने वाले तीसरे टेस्ट में बढ़त लेने के लिए बेताब हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में शानदार वापसी करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की और वो इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।जबकि भारत इस मैदान पर अपने यादगार 2021 के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद करेगा।

IND vs AUS Live Cricket Score Streaming Today Match, India vs Australia 3rd Test Match Live telecast channel in india

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग

पर्थ में खराब शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में जोरदार वापसी की। मिशेल स्टार्क ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की बल्लेबाजी को तहस-नहस करते हुए छह विकेट चटकाए। ट्रैविस हेड ने शानदार शतक जड़ते हुए बल्लेबाजी की अगुआई की और ऑस्ट्रेलिया को नियंत्रण में रखा। कप्तान पैट कमिंस ने भी दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। चोट से वापसी करने वाले जोश हेजलवुड के साथ ऑस्ट्रेलिया का पहले से ही मजबूत गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो गया है।

End of Feed