IND vs AUS 2nd Youth Test : हेनिल पटेल और खिलन ने गेंद से बरपाया कहर, पहले दिन की समाप्ति पर मजबूत स्थिति में भारतीय टीम

IND vs AUS 2nd Youth Test: हेनिल पटेल और खिलन पटेल की अगुवाई में अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन से भारत अंडर-19 टीम ने मंगलवार को यहां दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 135 रनों पर ऑलआउट करने के बाद पहली पारी में सात विकेट गंवाकर नौ रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली।

IND vs AUS 2nd Youth Test: तेज गेंदबाज हेनिल पटेल और स्पिनर खिलन पटेल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत अंडर-19 टीम ने मंगलवार को यहां खेले जा रहे दूसरे युवा टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को केवल 135 रन पर ऑलआउट कर दिया।हेनिल ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर खिलन ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

IND U19 vs AUS U19

भारत अंडर 19 टीम (फोटो- PTI)

यंग का संघर्ष, बाकी बल्लेबाज नाकाम

ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर एलेक्स ली यंग ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने भारतीय गेंदबाजी का डटकर सामना किया।यंग ने 108 गेंदों पर 66 रन बनाए और टीम को शर्मनाक स्थिति से बचाने की कोशिश की।कप्तान विल मलाजचुक (10) और यश देशमुख (22) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सका।

End of Feed