IND vs AUS, India vs Australia Test Match Live telecast Online: ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम को 295 रन के विशाल अंतर से पटखनी दी थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला अगले महीने 6 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया की नजर बढ़त को बरकरार रखने पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम बढ़त को बराबर करने की कोशिश करेगी। सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होगी। सीरीज के पहले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा। (फोटो- BCCI Twitter)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs Australia 2nd Test Match Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (06 नवंबर 2024) से खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Australia 2nd Test Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Australia 2nd Test Match Time)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 9.00 AM बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Australia 2nd Test Match On Tv)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Australia 2nd Test Match Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
