IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (31 October 2025) पांच टी20 अंतरारष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। दूसरे टी20 मैच का आयोजन मेलबर्न में होना है। इससे पहले, सीरीज का पहला टी20 मैच भारतीय पारी के 9.4 ओवर तक सीमित रह गया था और बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। अब फैंस आज मेलबर्न टी20 में रोमांचक मैच की उम्मीद करेंगे। यहां हम जानेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े और मेलबर्न का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2025
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा दूसरा टी20 मैच
  • दूसरा टी20 मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा

IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (India vs Australia) के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न (Melbourne) में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले कैनबरा में आयोजित हुए इस 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था। भारतीय पारी के सिर्फ 9.4 ओवर हुए थे जिसमें टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, तभी बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। अब आज सबकी नजरें दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मेलबर्न के मैदान पर टिकी होंगी जहां दोनों टीमें दूसरा टी20 मैच खेलने उतरेंगी। मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। मेहमान टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) हैं।

IND vs AUS 2nd T20 Pitch Report Today Match

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत का दबदबा रहा है। भारत ने 20 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 11 टी20 मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। वहीं 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला जिसमें पिछला मैच भी शामिल है। अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच 13 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 7 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में 4 मैचों में ही भारत को हराया है। एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा।

End of Feed