LIVE

Ind vs Aus 1st Test Highlights: स्पिन के सामने 3 दिन में ढेर हुए कंगारू, टीम इंडिया ने सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

Ind vs Aus 1st Test Highlights: स्पिन के सामने 3 दिन में ढेर हुए कंगारू, टीम इंडिया ने सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त
Ind vs Aus 1st Test Highlights: स्पिन के सामने 3 दिन में ढेर हुए कंगारू, टीम इंडिया ने सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

IND vs AUS 1st Test highlights, India vs Australia Test highlights (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण)टीम इंडिया ने केवल 3 दिन में ही नागपुर टेस्ट पारी और 132 रन से जीत लिया है। भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी केवल 91 रन बनाकर आउट हो गई और भारत ने पारी और 132 रन से नागपुर टेस्ट जीत लिया। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया की 177 रन की पहली पारी के जवाब में 400 रन बनाए थे। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 120, अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रन की पारी खेली थी।

FEB 11, 2023 14:25 IST

भारत ने जीता नागपुर टेस्ट

FEB 11, 2023 14:25 IST

भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट

भारत ने 3 दिन में ही पारी और 132 रन से नागपुर टेस्ट जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी केवल 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने 4 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
FEB 11, 2023 14:04 IST

जीत से 2 विकेट दूर टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया 82 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया जीत से केवल 2 कदम दूर है।
FEB 11, 2023 13:44 IST

रवींद्र जडेजा ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका

टीम इंडिया जीत से अब केवल 3 विकेट दूर है। ऑस्ट्रेलिया 67 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा चुकी है। अश्विन 5 जबकि जडेजा 2 विकेट झटक चुके हैं।
FEB 11, 2023 13:34 IST

अश्विन ने 31वीं बार हासिल की 5 विकेट

अश्विन की गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम 64 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया नागपुर टेस्ट जीत से केवल 4 विकेट की दूरी पर खड़ी है।
FEB 11, 2023 13:23 IST

ऑस्ट्रेलिया पर तीसरे दिन ही हार का खतरा

52 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन पहुंच गई है। दूसरी पारी में अश्विन ने 4 जबकि जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया है।
FEB 11, 2023 13:18 IST

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे, स्मिथ और हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर मौजूद

ऑस्ट्रेलिया को 50 रन बनाने में अपने 4 विकेट गंवाने पड़े हैं। अश्विन ने 3 जबकि जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया है।
FEB 11, 2023 13:12 IST

ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया ने चौथा विकेट गंवा दिया है। 42 के स्कोर पर अश्विन ने मैट रेनशॉ को पवेलियन भेजा।
FEB 11, 2023 13:09 IST

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 42/3

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 181 रन पीछे है।
FEB 11, 2023 13:05 IST

ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया ने 34 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। अश्विन ने वॉर्नर को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है।
FEB 11, 2023 12:54 IST

दूसरी पारी में भी जडेजा का धमाल जारी

रवींद्र जडेजा ने लाबुशेन को 17 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया ने 26 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं।
FEB 11, 2023 12:50 IST

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 22/1

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। वॉर्नर और लाबुशेन क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 11, 2023 12:46 IST

जडेजा ने दूसरी पारी में गेंदबाजी की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 9वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने इस ओवर में 1 रन खर्चे।
FEB 11, 2023 12:44 IST

8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20/1

वॉर्नर और लाबुशेन क्रीज पर मौजूद। ऑस्ट्रेलिया अब भी 203 रन पीछे, भारत ने बनाए थे पहली पारी में 400 रन।
FEB 11, 2023 12:35 IST

डेविड वॉर्न को मिला जीवनदान

अश्निन की गेंद पर कोहली ने वॉर्नर का कैच ड्रॉप कर दिया। वॉर्नर 2 रन के स्कोर पर थे।
FEB 11, 2023 12:28 IST

अश्विन ने ऐसे किया ख्वाजा को आउट

FEB 11, 2023 12:25 IST

3 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8/1

ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में ख्वाजा का विकेट गंवाने के बाद 8 रन बना लिए हैं। भारत को पहली सफलता अश्विन ने दिलाई।
FEB 11, 2023 12:22 IST

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की खराब शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। उस्मान ख्वाजा को अश्विन ने पवेलियन भेजा।
FEB 11, 2023 11:39 IST

लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी होगी शुरू

FEB 11, 2023 11:29 IST

टीम इंडिया की पहली पारी 400 रन पर सिमटी

टीम इंडिया की पहली पारी 400 रन के स्कोर पर सिमटी। आखिरी विकेट के रूप में 84 रन बनाकर आउट हुए अक्षर पटेल।