LIVE

IND vs AFG लाइव स्कोर: क्या भारत-अफगानिस्तान मैच के समय हो सकती है बारिश? जानिए वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं

IND vs AFG Today T20 Match (इंडिया बनाम अफगानिस्तान आज के टी20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाने वाला है। नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीसरे टी20 मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।
IND vs AFG लाइव स्कोर: क्या भारत-अफगानिस्तान मैच के समय हो सकती है बारिश? जानिए वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं
IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज (IND vs AFG T20I Series 2026) का तीसरा मुकाबला एक बार फिर आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। जहां पहला मैच भारत ने सात विकेट से जीता, वहीं दूसरे टी20 में भी भारतीय टीम को 7 विकेट से ही जीत हासिल हुई थी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला औपचारिकता मात्र रह गया है।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
इस मैच में जहां भारत अपने टीम संयोजन में कुछ प्रयोग कर सकती है। भारतीय टीम अपने सबसे युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। वहीं अफगानिस्तान की टीम जीत के साथ विदा होना चाहेगी। इस मैच में एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और अफगानिस्तानी टीम की अगुवाई उनके स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जदरान (Ibrahim Zadran) कर रहे हैं।

भारत और अफगानिस्तान की टी20 टीमें (India And Afghanistan T20 Squads)

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान टी20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और नवीन-उल-हक।
Sep 17, 2026 | 06:35 PM IST

IND vs AFG Live Score: मैच के बाद जापान रवाना होंगी दोनों टीमें

भारत और अफगानिस्तान आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भिड़ने के बाद 2026 एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो जाएंगी। इससे पहले दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला जीतने की पुरजोर कोशिश करेंगी।
Sep 17, 2026 | 06:07 PM IST

IND vs AFG Live Score: क्या है अफगानिस्तान की सबसे बड़ी चिंता

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी चिंता टॉप ऑर्डर है। उनके बल्लेबाज या तो पावरप्ले में ही ढेर सारे विकेट गंवा देते हैं या फिर बहुत ज्यादा डॉट बॉल खेलकर पहले 30 मिनट में ही बैकफुट पर चले जाते हैं। उसके बाद पूरा मैच वे सिर्फ भरपाई करने में लगा देते हैं।
Sep 17, 2026 | 05:48 PM IST

IND vs AFG Live Score: गेंदबाजी में संतुलित दिखी भारतीय टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ज्यादा संतुलित नजर आई है। जहां एक तरफ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की वापसी से भारतीय पेस अटैक मजबूत हुआ है, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी भी गेंद से एक बेहतरीन विकल्प साबित हुए हैं।
Sep 17, 2026 | 05:38 PM IST

IND vs AFG Live Score: कप्तान अय्यर को नहीं मिली उतनी बल्लेबाजी

भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को भी बैटिंग के समय क्रीज में कुछ वक्त बिताने का मौका मिले। क्योंकि पहले दो मैचों में टॉप-3 बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के चलते मिडिल ऑर्डर को ज्यादा मौका ही नहीं मिला।
Sep 17, 2026 | 05:21 PM IST

IND vs AFG Live Score: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा फॉर्म में

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। दोनों एक ही बैटिंग पोजीशन पर खेलते हैं और इस वजह से आराम नहीं लेना चाहेंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए बदलाव करना आसान नहीं होगा। एक विकल्प यह है कि ईशान किशन को रेस्ट देकर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में लाया जाए। किशन ने टीम इंडिया में आने से पहले दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी की थी। इस सीरीज में विकेटकीपिंग का जिम्मा फिलहाल संजू सैमसन संभाल रहे हैं।
Sep 17, 2026 | 05:20 PM IST

IND vs AFG Live Score: एशियन गेम्स से पहले भारत के लिए प्रैक्टिस मैच

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरा मैच जीतने के बाद संकेत दिए थे कि तीसरे और आखिरी टी20 में टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा था कि 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस देना जरूरी है। हालांकि अब तक के सेलेक्शन से साफ है कि टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को जबरदस्ती मौका देने के मूड में नहीं है। सूर्यवंशी ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर तब डेब्यू किया था, जब संजू सैमसन आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे।
Sep 17, 2026 | 05:17 PM IST

IND vs AFG Live Score: टॉस जीतकर क्या चुन सकते हैं कप्तान

ओस के कारण अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरी पारी में गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिलती। इसके अलाव यहां फ्लड लाइट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी ज्यादा आसान हो जाती है, इसलिए यहां आज के मैच में भी दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते दिखाई देंगे। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर आज हो सकता है कि अपने बल्लेबाजों को ज्यादा अवसर देने के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनें।
Sep 17, 2026 | 05:15 PM IST

IND vs AFG Live Score: आसानी से चेज हो सकता है 200 रन

बता दें कि अरुण जेटली स्टेडियम मैदान हाई-स्कोरिंग के लिए मशहूर है, यहां 200 से ज्यादा का टारगेट भी आसानी से चेज हो जाता है। दिल्ली में शाम के वक्त ओस का बड़ा रोल रहता है और आज भी दूसरी पारी में ओस गिरने की पूरी उम्मीद है। ओस से आउटफील्ड गीली हो जाती है, ऐसे में स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों के लिए ग्रिप बनाना मुश्किल हो जाता है।
Sep 17, 2026 | 05:13 PM IST

IND vs AFG Live Score: आज की पिच कैसा करेगी बर्ताव

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20 मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां के मैदान की बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है, जिससे चौके-छक्के आसानी से लगते हैं। पिच पर अच्छा बाउंस है तो गेंद बल्ले पर बढ़िया आती है। नई गेंद से पेसर्स को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर पिच और सपाट हो जाती है और रन बनाना आसान हो जाता है।
Sep 17, 2026 | 05:12 PM IST

IND vs AFG Live Score: पावरप्ले के सबसे खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

आपको बता दें कि साल 2024 के बाद से टी20 क्रिकेट में पावरप्ले का सबसे खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं। उनका पहले 6 ओवरों में स्ट्राइक रेट साल 2024 के बाद से 191.27 का रहा है। इस लिस्ट में 750 गेंदों के कट-ऑफ के साथ दूसरे नंबर पर ट्रेविस हेड हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 176.85 रहा है।
Sep 17, 2026 | 05:10 PM IST

IND vs AFG Live Score: कितने बजे होगा टॉस?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच का टॉस भी पिछले दोनों मैचों की ही तरह भारतीय समयानुसार शाम सात बजे उछाला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले बीच मैदान पर उतरेंगे।
Sep 17, 2026 | 04:57 PM IST

IND vs AFG Live Score: क्या बारिश डालेगी मैच में खलल

भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला भी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में उमस पिछले दो मैचों के मुकाबले कम रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम के समय हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
Sep 17, 2026 | 04:56 PM IST

IND vs AFG Live Score: तीसरे T20 में किन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें?

आज के तीसरे टी20 मैच में फैंस की निगाहें कई स्टार खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। पिछले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले संजू सैमसन ने फॉर्म में वापसी की है, लेकिन आज 15 साल के सनसनी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह से फिर किफायती स्पेल की उम्मीद है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल बड़ी पारी के लिए तैयार हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर भी रंग में लौटना चाहेंगे।
Sep 17, 2026 | 04:55 PM IST

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान की फुल स्क्वॉड

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और यश ठाकुर।

अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, नूर अली जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटे, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक और अब्दुल्लाह अहमदजई।
Sep 17, 2026 | 04:54 PM IST

IND vs AFG Live Score: कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान टॉस के लिए सात बजे मैदान पर आएंगे। टीम इंडिया क्लीन स्वीप पर नजर रखेगी, वहीं अफगानिस्तान जीत के साथ दौरे का अंत करना चाहेगी।
Sep 17, 2026 | 04:50 PM IST

IND vs AFG Live Score: भारत के सामने कहीं नहीं टिकता अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले हम आपको बता दें कि टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान की टीम टी20 मुकाबलों में कहीं नहीं ठहरती है। दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 मुकाबले हो चुके हैं। अफगानिस्तान की टीम ने इसमें से आज तक एक भी मैच नहीं जीता है। जहां भारतीय टीम ने इनमें से 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है, वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला था।
Sep 17, 2026 | 04:48 PM IST

IND vs AFG Live Score: वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम इस मैच में अपने सबसे युवा बल्लेबाज यानि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। वहीं हो सकता है कि इस मैच से अभिषेक शर्मा या ईशान किशन को आराम दिया जा सकता है। वैसे भी भारतीय टीम सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। इस वजह से अपने प्लेइंग-11 में बदलाव करके टीम इंडिया बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है।
Sep 17, 2026 | 04:44 PM IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: कौन कर रहा किस टीम की कप्तानी

पिछले दो मैचों की तरह ही इस मैच में भी भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभाल रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान का नेतृत्व एक बार फिर से इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) करते दिखाई देंगे।
Sep 17, 2026 | 04:46 PM IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है भारतीय टीम

इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है और बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है। वहीं अफगानिस्तान अपनी सबसे मजबूत टीम उतारकर सम्मान बचाने के लिए जीत दर्ज करना चाहेगी।
Sep 17, 2026 | 04:43 PM IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: अफगानिस्तान के लिए जीतना जरूरी

दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानि 17 सितंबर को खेला जा रहा है। यह मुकाबला जीतना अफगानिस्तान के लिए जरूरी है। इस मुकाबले में जीत दर्ज कर जहां भारतीय टीम सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले को जीतकर ससम्मान अपने घर वापसी करना चाहेगी।
Sep 17, 2026 | 04:40 PM IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: सीरीज अपने नाम कर चुकी है भारतीय टीम

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20I Series 2026) में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। जहां पहला मुकाबला भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया था, वहीं दूसरे मैच में भी 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। अब आज सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला खेला जाना है।
Sep 17, 2026 | 04:39 PM IST

IND vs AFG लाइव स्कोर: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला आज खेला जाना है। इस मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।