IND Vs AFG 3rd T20I Dream 11 Prediction (भारत बनाम अफगानिस्तान ड्रीम इलेवन): भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार (7 जनवरी, 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम सीरज क्लीन करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी।
भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। वहीं, गेंदबाजी पर नजर डालें तो रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव और मुकेश कुमार की जगह आवेश खान को मौका दिया जा सकता है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम पर नजर डालें तो बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है। सभी खिलाड़ी अपने-अपने जगह पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
रोहित की बल्लेबाजी पर रहेगी नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह शांत रहा। सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा रन आउट हो गए थे और खाता तक नहीं खोल पाए थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी रोहित अपना खाता नहीं खोल पाए थे। अब तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा संभलकर बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।
