IND vs AFG Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ स्टाइल में जीता भारत, जायसवाल ने जड़ा तूफानी शतक
अफगानिस्तान ने भारत को दिया था 219 रनों का टारगेट
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी 218 रनों पर समाप्त हो गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को 102 रनों पर आउट कर दिया। उनकी राउंड द विकेट से आई धीमी शॉर्ट गेंद को शाहिदी ने जोर से पुल किया, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े श्रेयस अय्यर के हाथों में चली गई। आउट होने के बाद शाहिदी ने आसमान की तरफ देखा और निराशा व्यक्त की। शाहिदी ने 131 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक भारत के खिलाफ जमाया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए 5 विकेट
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को 102 रन पर आउट कर भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना पहला वनडे पांच विकेट हॉल पूरा किया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने नई गेंद से कहर बरपाया। अपने पहले 5 ओवर में 4/6 के आंकड़ों के साथ उन्होंने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। पिच पर मौजूद गति, उछाल और मूवमेंट का प्रसिद्ध ने भरपूर फायदा उठाया और करियर का पहला वनडे पांच विकेट हॉल लिया। कृष्णा के अलावा गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा अफगानिस्तान के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। भारतीय टीम को अब जीत के लिए 50 ओवरों में 219 रन बनाने होंगे। अगर भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेती है तो अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों के वनडे सीरीज को वह क्लीन स्वीप कर लेगी।
अफगानिस्तान के कप्तान ने खेली जुझारू पारी
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय अफगानिस्तान की पारी 36/4 के स्कोर पर लड़खड़ा रही थी। जिसे अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने पहले वनडे शतक के दम पर 218 रनों तक पहुंचाया। क्रैम्प से जूझते हुए शाहिदी ने 131 गेंदों पर 102 रन की जुझारू पारी खेली। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ 105 रनों की साझेदारी की। हालांकि, अफगानिस्तान के आखिरी 5 विकेट महज 20 रनों के भीतर गिर गए। जिससे टीम आखिर में 218 रनों तक ही पहुंच पाई।
जायसवाल और अय्यर पर रन बनाने का दबाव
अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर का पहले दो वनडे में बल्ला खामोश रहा है। विराट कोहली की अनुपस्थिति में जायसवाल को टीम इंडिया में मौका मिला है। वहीं अय्यर भी काफी टाइम बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। अगर इन दोनों को टीम में अपनी जगगह पक्की करनी है तो यह मैच दोनों के लिए आखिरी मौका है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है तो इस मैच में भारतीय टीम के ऊपर प्रेशर काफी कम है। हालांकि, जायसवाल और अय्यर के ऊपर थोड़ा रन बनाने का दबाव जरूर होगा।
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान (Playing XI):
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
भारत (Playing XI):
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
पहले दो मैच जीत चुका है भारत
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है। अब उसकी नजर तीसरे और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप करने पर होगी। कप्तान शुभमन गिल समेत भारत के कई युवा खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे नए चेहरों ने मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाते हुए अपनी छाप छोड़ी है।
अफगानिस्तान के लिए निराशाजनक रही है सीरीज
अफगानिस्तान के लिए यह सीरीज अब तक निराशाजनक रही है। रहमानुल्लाह गुरबाज को छोड़ दें तो उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। ऐसे में मेहमान टीम आखिरी वनडे में बेहतर प्रदर्शन के साथ भारत का क्लीन स्वीप रोकने की कोशिश करेगी।
यहां देखें दोनों टीमों की फुल स्क्वॉड
India Squad: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे
Afghanistan Squad: रहमानुल्लाह गुरबाज (w), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (c), नांगीयालिया खरोटी, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी
IND vs AFG Live Scorecard: गिल की कप्तानी में भारत की पहली वनडे सीरीज जीत
भारत ने एक और निर्मम प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली। चेन्नई की उछाल भरी पिच पर प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लेकर अफगान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। यह उनका पहला वनडे फाइफर था। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद शतक जड़ा, यह उनका दूसरा वनडे शतक है। रोहित शर्मा को शुरुआत में जीवनदान मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 78 रन बनाए। राशिद खान के खिलाफ उनके कुछ शॉट शानदार थे। अफगानिस्तान की टीम फिर नाकाम रही। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के संघर्षपूर्ण शतक की बदौलत टीम 218 तक पहुंची, वरना हालत और खराब होती। यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली वनडे सीरीज जीत है।IND vs AFG Live Scorecard: भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
मोहम्मद नबी की धीमी गेंद पर यशस्वी जायसवाल लड़खड़ाए पर फिर भी गेंद को लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसी छक्के के साथ भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। शुभमन गिल की कप्तानी में यह पहला वनडे सीरीज व्हाइटवॉश है। भारत ने 219 का लक्ष्य 31 ओवर में ही हासिल कर लिया।IND vs AFG Live Scorecard: जायसवाल ने छक्के जड़कर भारत को दिलाई जीत
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट को भारत ने 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 9 विकेट से जीत मिली है। मोहम्मद नबी की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़कर भारत को स्टाइल से मैच में जीत दिलाई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। इससे पहले जायसवाल ने छक्का जड़कर अपना शतक भी पूरा किया। यह यशस्वी जायसवाल के करियर का दूसरा शतक है। जायसवाल के अलावा रोहित शर्मा ने भी 79 रनों की पारी खेली थी। वहीं श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर जायसवाल के साथ नाबाद लौटे।IND vs AFG Live Scorecard: यशस्वी जायसवाल की तूफानी सेंचुरी
अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 84 गेंदों में शतक जड़ दिया है। यह उनके करियर की दूसरा शतक है। इस मैच में शुरू से ही वह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे।IND vs AFG Live Scorecard: भारत को जीत के लिए चाहिए 35 रन
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवरों में 1 विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 86 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 79 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत को यहां से जीत के लिए 35 रनों की दरकार है।IND vs AFG Live Scorecard: भारत को जीत के लिए चाहिए 80 रन
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 19 ओवरों में बिना विकेट खोए 139 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 53 और यशस्वी जायसवाल 73 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG Live Scorecard: भारत का स्कोर 16 ओवर में 123 रन
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 16 ओवरों में बिना विकेट खोए 123 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 52 और यशस्वी जायसवाल 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अभी जीत के लिए 96 रनों की दरकार है।IND vs AFG Live Scorecard: रोहित शर्मा पचासा लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में वह पचासा जड़ने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।IND vs AFG Live Scorecard: रोहित शर्मा ने की 71वीं शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई। रोहित की एकदिवसीय में यह 71वीं शतकीय साझेदारी थी। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100+ रनों की साझेदारियों में सचिन तेंदुलकर 99 बार शामिल रहे। विराट कोहली 86 के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रिकी पोंटिंग 72, रोहित शर्मा 71 और कुमार संगकारा 67 बार 100+ साझेदारी का हिस्सा बने।IND vs AFG Live Scorecard: भारत का स्कोर 14 ओवर में 113 रन
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 14 ओवरों में बिना विकेट खोए 113 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 44 और यशस्वी जायसवाल 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए 106 रनों की जरूरत है। वहीं उसकी पारी के 36 ओवर और 10 विकेट मौजूद हैं।IND vs AFG Live Scorecard: भारत की पारी 100 रनों के पार
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत की पारी 100 रन के पार जा चुकी है। भारतीय टीम ने 13 ओवरों में बिना विकेट खोए 101 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 33 और यशस्वी जायसवाल 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG Live Scorecard: कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे यशस्वी जायसवाल
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल कप्तान शुभमन गिल के भरोसे पर खरे उतरे हैं। जायसवाल ने मात्र 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा भी 36 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG Live Scorecard: भारत ने 9 ओवरों में बनाए 78 रन
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने तूफानी शुरुआत की है। भारत ने 9 ओवरों में बिना विकेट खोए 78 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 26 और यशस्वी जायसवाल 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG Live Scorecard: रोहित शर्मा और जायसवाल ने भारत को दी तूफानी शुरुआत
अफगानिस्तान से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने तूफानी शुरुआत की है। भारत ने 4 ओवरों में बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 9 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG Live Scorecard: उछाल भरी गेंदों से भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर
इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने 42.3% गेंदें बैक ऑफ लेंथ या शॉर्ट डालीं। इन 261 गेंदों पर 18.41 की औसत और 21.7 का स्ट्राइक रेट से उन्होंने 12 विकेट निकाले। इसमें उन्होंने 5.08 की इकोनॉमी रेट दर्ज की। उछाल भरी पिचों पर ये लेंथ अफगान बल्लेबाजों के लिए काल बनी।IND vs AFG Live Scorecard: पहली बार 5 विकेट लेने पर क्या बोले प्रसिद्ध कृष्णा
अपने करियर में पहली बार 5 विकेट हॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने खुशी जताते हुए कहा, 'इतनी गर्मी में अच्छी गेंदबाजी कर टीम की मदद करके खुशी हुई। मैं जिस भी फॉर्मेट में खेलूं, लेंथ पर मेहनत कर रहा हूं। नतीजे दिख रहे हैं तो अच्छा लग रहा है। मॉर्ने मॉर्कल काफी समय से मेरे कानों में यही बात डाल रहे हैं। आज अच्छा करने से खुश हूं। पांचवां ओवर डाला और चौथा विकेट मिला। सबसे जरूरी था कि इतने गर्म दिन में टीम ने मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया।'IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान के कप्तान ने लड़ी लड़ाई
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय अफगानिस्तान की पारी 36/4 के स्कोर पर लड़खड़ा रही थी। जिसे अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने पहले वनडे शतक के दम पर 218 रनों तक पहुंचाया। क्रैम्प से जूझते हुए शाहिदी ने 131 गेंदों पर 102 रन की जुझारू पारी खेली। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ 105 रनों की साझेदारी की। हालांकि, अफगानिस्तान के आखिरी 5 विकेट महज 20 रनों के भीतर गिर गए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने नई गेंद से कहर बरपाया। अपने पहले 5 ओवर में 4/6 के आंकड़ों के साथ उन्होंने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। पिच पर मौजूद गति, उछाल और मूवमेंट का प्रसिद्ध ने भरपूर फायदा उठाया और करियर का पहला वनडे पांच विकेट हॉल लिया।IND vs AFG Live Scorecard: प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली बार चटकाए 5 विकेट
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को 102 रन पर आउट कर भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना पहला वनडे पांच विकेट हॉल पूरा किया है।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान की पारी 218 रनों पर हुई समाप्त
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी 218 रनों पर समाप्त हो गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को 102 रनों पर आउट कर दिया। उनकी राउंड द विकेट से आई धीमी शॉर्ट गेंद को शाहिदी ने जोर से पुल किया, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े श्रेयस अय्यर के हाथों में चली गई। आउट होने के बाद शाहिदी ने आसमान की तरफ देखा और निराशा व्यक्त की। शाहिदी ने 131 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक भारत के खिलाफ जमाया।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान के कप्तान ने भारत के खिलाफ जड़ी करियर की पहली सेंचुरी
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ अपने करियर की पहली सेंचुरी जड़ी है। शाहिदी ने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक लगाया है। हशमतुल्लाह शाहिदी ने शानदार संघर्ष करते हुए अपना पहला ODI सैकड़ा पूरा किया। भारत की शानदार बॉलिंग से लड़ते हुए और क्रैम्प से जूझते हुए शाहिदी क्रीज पर डटे रहे। आखिरकार शतक जड़ने का खास पल उनके सामने आया। शतक पूरा करते ही उन्होंने हेलमेट उतारा और अपने दोनों हाथ हवा में उठाकर अपने प्रशंसको का अभिवादन किया।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान ने 5 गेंदों के अंदर खोए तीन विकेट
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने 5 गेंदों के अंदर अपने तीन विकेट खो दिए, जिसमें से दो विकेट रनआउट के रूप में गए। फरीद अहमद खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। वॉशिंगटन सुंदर की टॉस्ड अप गेंद को शाहिदी ने कवर के सामने खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े। शाहिदी क्रैम्प के कारण ठीक से दौड़ भी नहीं पा रहे थे, फिर भी सिंगल लेने की कोशिश की। शुभमन गिल ने कवर से तेजी से थ्रो किया और फरीद अहमद क्रीज से काफी दूर रह गए। ईशान किशन ने स्टंप्स बिखेरने में कोई गलती नहीं की। अफगानिस्तान की पारी लगातार रन आउट से लड़खड़ा गई है।IND vs AFG Live Scorecard: एक ही ओवर में अफगानिस्तान के गिरे दो विकेट
अफगानिस्तान को एक ही ओवर में दूसरा झटका लगा है। एएम गजनफर को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ गया। हर्ष दुबे की गेंद को शाहिदी ने स्क्वायर लेग की तरफ हल्के हाथों से खेला और सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन शुभमन गिल गेंद पर तेजी से झपटे। गजनफर ने डाइव भी लगाई मगर क्रीज से काफी दूर रह गए। गिल ने अंडर-आर्म थ्रो सीधे कीपर की तरफ फेंका। थ्रो थोड़ा ऊंचा था, लेकिन ईशान किशन ने फुर्ती दिखाते हुए वक्त पर गिल्लियां बिखेर दीं।IND vs AFG Live Scorecard: राशिद खान 5 रन बनाकर हुए आउट
हर्ष दुबे ने राशिद खान को 5 रन पर पवेलियन भेज दिया। प्रिंस यादव ने स्वीपर कवर पर शानदार कैच लपका। राशिद बड़े शॉट के लिए गए और गेंद को हवा में स्लाइस कर बैठे। गेंद स्वीपर कवर की तरफ गई जहां प्रिंस यादव ने आगे की तरफ दौड़ लगाकर अच्छी दूरी तय की। प्रिंस ने दौड़ते हुए डाइव लगाकर कैच को पूरा किया। हर्ष दुबे की स्पिन के खिलाफ राशिद का आक्रामक रुख काम नहीं आया और भारत को एक और अहम सफलता मिल गई।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान का स्कोर 40 ओवर में 204 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं। अफगानिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर 204 रन बना लिए हैं। कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी 91 और राशिद खान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs AFG Live Scorecard: गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान को दिया 6वां झटका
गुरनूर बरार को पहला विकेट मिल गया है। मोहम्मद नबी 21 रन बनाकर बरार की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनकी 138.6 किमी/घंटा की रफ्तार से डाली गई बैक ऑफ लेंथ गेंद को नबी समझ नहीं पाए। नबी को उम्मीद थी कि गेंद ज्यादा उछाल लेगी, लेकिन यह गेंद थोड़ी नीची रही और ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई। आज तेज गेंदबाजों को जिस तरह का उछाल मिल रहा था, उसे देखते हुए गेंद का नीचा रहना हैरान करने वाला था। नबी शॉट खेलने में भी लेट हो गए। जब गेंद निकल गई तब उनका बल्ला नीचे आया।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान का स्कोर 35 ओवर में 183 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 36 ओवरों में 5 विकेट खोकर 191 रन बना लिए हैं। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 88 रन और मोहम्मद नबी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम तेजी से 200 रन की तरफ बढ़ रही है।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान की पारी 150 के पार
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की पारी 150 के पार पहुंच चुकी है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी अर्धशतक लगाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।IND vs AFG Live Scorecard: प्रिंस यादव ने ओमरजई को किया आउट
प्रिंस यादव ने अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने डीप में उनका शानदार कैच लपका। यह शॉर्ट गेंद थी जो ओमरजई के बाएं कंधे के ऊपर से निकली। ओमरजई पुल शॉट पर कंट्रोल नहीं रख पाए और गेंद फाइन लेग की तरफ हवा में चली गई। प्रसिद्ध थोड़ा आगे आकर आसान कैच ले सकते थे, लेकिन वह पीछे रुके और जमीन से लगती हुई नीची कैच पकड़ ली। उनकी उंगलियां गेंद के नीचे रहीं और कैच पक्का रहा। प्रिंस को पिछले ओवर में शाहिदी का विकेट तेज बाउंसर पर लगभग मिल ही गया था, लेकिन इस बार उन्हें सफलता मिल गई। उनकी शॉर्ट गेंद की रणनीति काम कर गई।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान का 5वां विकेट गिरा
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान का 141 रन के स्कोर पर 5वां विकेट गिर गया है। अजमतुल्लाह ओमरजई पचासा जड़ते ही आउट हो गए हैं। प्रिंस यादव ने ओमरजई को 50 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया है।IND vs AFG Live Scorecard: अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी जड़ा पचासा
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी पचासा जड़ दिया है। अफगानिस्तान के पहले चार विकेट 10 ओवर के भीतर गिर गए थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर पारी को संभाला है।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान के कप्तान ने लगाई हाफ सेंचुरी
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 27 ओवर में 4 विकेट खोकर 136 रन हो चुका है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने जबरदस्त हाफ सेंचुरी जड़ी है। वह 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई भी 49 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं और पचासा जड़ने के करीब हैं।IND vs AFG Live Scorecard: ओमरजई ने लगाया पारी का पहला छक्का
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 99 रन है। अजमतुल्लाह ओमरजई ने अफगानिस्तान की पारी का पहला छक्का लगाया है। हर्ष दुबे की गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजई ने शानदार छक्का जड़ा है। स्पिनर के खिलाफ भी ओमरजई ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा है। दुबे ने गेंद को हवा में स्लॉट में फेंका और ओमरजई ने मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने सीधे बल्ले से गेंद को लाइन में खेलते हुए सामने की तरफ मैदान के बाहर पहुंचा दिया।IND vs AFG Live Scorecard: प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा भारत के सारे गेंदबाज बेअसर
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 18 ओवरों में 4 विकेट खोकर 89 रन हो गया है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 26 और अजमतुल्लाह ओमरजई 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने ही विकेट लिया है। उन्होंने अफगानिस्तान के चारों विकेट अपने नाम किए हैं। उनके अलावा भारत के सारे गेंदबाज अब तक बेअसर साबित हुए हैं।IND vs AFG Live Scorecard: टीम को संभालने की कोशिश कर रहे कप्तान
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अपने पहले 4 विकेट 10 ओवर के भीतर ही गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वह 36 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि दूसरे छोर पर अजमतुल्लाह ओमरजई भी 30 गेंदों पर 26 रन बनाकर मौजूद हैं।IND vs AFG Live Scorecard: एक ही गेंदबाज की गेंद पर तीन कैच का रिकॉर्ड
चेन्नई वनडे में रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी पर तीन कैच लपककर खास क्लब में एंट्री कर ली। वनडे में किसी एक गेंदबाज की गेंद पर एक फील्डर द्वारा तीन कैच लेने का भारत के लिए यह सिर्फ तीसरा मौका है। इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण ने 2004 में पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ इरफान पठान की गेंद पर तीन कैच लिए थे। वहीं शिखर धवन ने 2018 में दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंद पर यह कारनामा किया था। अब रोहित शर्मा का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है।IND vs AFG Live Scorecard: रोहित शर्मा ने फील्डर के रूप में रचा इतिहास
भारत-अफगानिस्तान चेन्नई वनडे में रोहित शर्मा ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने एक पारी में शुरुआती तीनों विकेट कैच के रूप में लिए। ऐसा करने वाले रोहित चौथे भारतीय फील्डर बन गए हैं। इससे पहले सौरव गांगुली ने 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ौदा में, मनोज तिवारी ने 2011 में नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ और सुरेश रैना ने 2013 में कार्डिफ में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी पर रोहित ने स्लिप में तीनों कैच लपके। यह आंकड़ा भारतीय फील्डिंग के उच्च स्तर को दिखाता है।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान का स्कोर 15 ओवर में 69 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 69 रन है। 10 ओवर के भीतर अपने 4 विकेट गंवाने के बाद अब अफगानिस्तान की टीम संभलने की कोशिश कर रही है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 17 और अजमतुल्लाह ओमरजई 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।IND vs AFG Live Scorecard: चार के चारों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए
अफगानिस्तान की पारी के अब तक गिए चार के चारों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं। उन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी करते हुए दो मेडन डाले और 6 रन देते हुए अफगानिस्तान के चार विकेट झटक लिए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदें आज आग उगल रही हैं। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के पास उनकी आग उगलती गेंदों का कोई जवाब नहीं है।IND vs AFG Live Scorecard: प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी
प्रसिद्ध कृष्णा आज आग उगल रहे हैं। उन्हें अफगानिस्तान का चौथा विकेट भी मिल गया है। उनकी गेंद पर अफगानिस्तान के चौथे विकेट के रूप में दरविश रसूली 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यह फुल लेंथ गेंद थी और रसूली ने सीधे लॉफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन इस पिच पर मिल रहे अतिरिक्त उछाल ने फिर कमाल कर दिया। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर हवा में चली गई। मिड-ऑफ से श्रेयस अय्यर पीछे की तरफ दौड़े, गेंद पर नजर बनाए रखी और शानदार कैच लपक लिया। यह आसान कैच नहीं था, लेकिन अय्यर पूरे कंट्रोल में दिखे।IND vs AFG Live Scorecard: अफगानिस्तान के 4 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 10 ओवर से पहले अपने चार बल्लेबाजों को गंवा दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चारों विकेट अपने नाम किया है। अफगानिस्तान के लिए हशमतुल्लाह अफरीदी 4 रन और अजमतुल्लाह उमरजई बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।जापान में भारतीय शूटिंग टीम की बेइज्जती! कोच को बस से उतरने को कहा गया, शूटर करते रह गए इंतजार
Asian Games, IND vs SL Women's T20 Final: फाइनल में श्रीलंका को मात देकर एशियन गेम्स गोल्ड जीतने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
IND vs JPN T20 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत और जापान का ऐतिहासिक टी20 मैच? जानिए कब व कहां देखें मुकाबला
Asian Games Hockey: इंडोनेशिया को 13-1 से हराने के बाद अब भारतीय हॉकी टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत के इरादे से उतरेगी
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: लक्ष्य के बाद आयुष ने दर्ज की जीत, भारत ने ली 2-0 से बढ़त; महिला हॉकी में विजयी अभियान जारी
© 2026 Times Horizon Private Limited
