IND vs AFG 2nd T20I Preview: भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 में दोनों टीमों की होगी परीक्षा, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

IND vs AFG 2nd T20I Match Preview: भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने बड़ी जीत हासिल करके 1-0 की बढ़त बना ली। अब मंगलवार को टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हालांकि दोनों ही टीमों के सामने कुछ अहम चुनौतियां भी हैं।

IND vs AFG 2nd T20I Preview: पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले दूसरे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी और इस दौरान पांचवें गेंदबाज की समस्या का समाधान भी निकालना चाहेगी। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में पांचवें विश्वसनीय गेंदबाजी विकल्प की कमी महसूस हो रही है। विश्व कप विजेता भारत ने रविवार को यहां एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार वापसी की। दूसरा टी20 मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

IND vs AFG 2nd T20I Match Preview

भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच का प्रिव्यू (BCCI)

श्रेयस अय्यर की टीम ने पहले मैच में हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अर्शदीप ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए और अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 156 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 82 रन बनाए जिससे भारत ने 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया।

End of Feed