IND A vs PAK A Match Highlights: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान शाहीन ने इंडिया-ए को 8 विकेट से दी मात
IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025 Match Highlights: इंडिया ए को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। वैभव सूर्यवंशी की 28 गेंद में 45 रन की आतिशी पारी पर पानी फिर गया। ऐसा रहा मैच का हाल।
IND A vs PAK A Asia Cup Rising Stars 2025 Highlights: पाकिस्तान शाहीन की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के अपने दूसरे लीग स्टेज मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से मात दी। पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ वे अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गए् हैं। उन्होंने इससे पहले ओमान को भी 40 रनों से मात देकर दमदार शुरुआत की थी। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान शाहीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। टीम ने वैभव सूर्यवंशी के अलावा किसी भी बल्लेबाज को रन नहीं बनाते दिए और टीम इंडिया को केवल 136 रनों पर ऑलआउट कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 45 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा नमन धीर ने 35 और हर्ष दुबे ने 19 रन की पारी खेली। जीत के लिए 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की और केवल 5 ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया। पाकिस्तान शाहीन के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने एक छोर शुरुआत से अंत तक संभाले रखा और 47 गेंद में नाबाद 79 रन की पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उनके अलावा मोहम्मद नईम ने 14, यासिर खान ने 11 रन बनाए। मोहम्मद फैक अंत में सादकत के साथ 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंडिया ए की टीम:
जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), नमन धीर (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वधेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाक, युधवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा। स्टैंड-बाय: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुष कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।
पाकिस्तान शाहीन:
यासिर खान, मोहम्मद नईम, गाजी घोरी (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद शाहजाद, मुबाशिर खान, सआद मसूद, खुर्रम शाहजाद, उबैद शाह और सुफियान मुकीम। स्टैंड-बाय: अहमद दानियाल, आराफात मिन्हास, मोहम्मद कैफ, शाहिद अजीज और मोहम्मद सलमान।
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ने दर्ज की दूसरी जीत
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान शाहीन ने इंडिया ए को 8 विकेट से रौंदा
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ने 12 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 118 रन
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 पार
IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान की शुरू हुई पारी
India vs Pakistan Live Score: भारत की 136 पर सिमटी पारी, वैभव ने बनाए 45 रन
India vs Pakistan Live Score: भारत ने बनाये 19 रन
India vs Pakistan Live Score: माज़ सदाकत मेडेन ओवर
India vs Pakistan Live Score: जितेश शर्मा आउट
India vs Pakistan Live Score: भारत 93/3
India vs Pakistan Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
India vs Pakistan Live Score: नमन धीर आउट
India vs Pakistan Live Score: उभरते एशिया कप विजेता
पाकिस्तान टीम 2019, 2023 में 2 बार जीती
श्रीलंका टीम ने 2017, 2018 में 2 बार जीत हासिल की
टीम इंडिया ने पहली बार 2013 में जीत हासिल की थी
