LIVEIndia-A vs Pakistan-A, Emerging Asia Cup 2023 Final Match Highlights: पाकिस्तान ने भारत को दी 128 रन से मात, लगातार दूसरी बार जीता खिताब

India-A vs Pakistan-A, Emerging Asia Cup 2023 Final Match Highlights: पाकिस्तान ने भारत को दी 128 रन से मात, लगातार दूसरी बार जीता खिताब
India A vs Pakistan A Score, IND A vs PAK A Emerging Asia Cup 2023 Match Highlights: तैयब ताहिर की 108 रन की आक्रामक पारी के बाद वामहस्त स्पिनर सूफियान मुकीम (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ए ने एमर्जिंग एशिया कप एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ए को 128 रन से शिकस्त देकर अपने खिताब का बचाव किया। गत चैम्पियन पाकिस्तान ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 352 रन बनाने के बाद भारतीय पारी 40 ओवर में 224 रन पर समेट दी। भारत ए के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 51 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाये। साई सुदर्शन (28 गेंद में 29 रन) और कप्तान यश धुल (41 गेंद में 39 रन) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ए के लिए सूफियान ने 10 ओवर में 66 रन खर्च कर तीन विकेट लिये जिसमें अभिषेक और धुल का विकेट भी शामिल है। टीम के लिए अरशद इकबाल, मेहरान मुमताज और मोहम्मद वसीम ने दो-दो जबकि मुबासिर खान ने एक विकेट चटकाया।
224 रन पर ढही टीम इंडिया की पारी, 128 रन से हारी
इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में जीत के लिए 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 224 रन पर 40 ओवर में ढेर हो गई।
36 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 211 रन
भारतीय टीम ने जीत के लिए 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं।
जुरेल भी नहीं मचा पाए धमाल, भारत को लगा छठा झटका
भारत को छठा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। मुमताज की गेंद पर जुरेल फरहान के हाथों लपके गए। उन्होंने 9 (12) रन बनाए। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 179 रन हो गया है।
यश धुल भी लौटे पवेलियन, भारत ने गंवाया पांचवां विकेट
भारतीय टीम को पांचवां झटका कप्तान यश धुल के रूप में लगा। छक्का जड़ने की कोशिश में वो मुकीम की गेंद पर लपके गए। धुल ने 39(41) रन बनाए। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 159 रन हो गया है।
India-A vs Pakistan-A Live Score: सिंधू बने मुबासिर का शिकार
निशांत सिंधू के रूप में भारत को चौथा झटका पारी के 25वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। वो 10 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
India-A vs Pakistan-A Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका, अभिषेक बने मुकीम का शिकार
भारतीय टीम को तीसरा झटका पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। गेंद को कट करने की कोशिश में अभिषेक लपके गए। उन्होंने 51 गेंद में 61 रन की पारी खेली। इस दौरान 5 चौके और एक छक्का जड़ा।
अभिषेक ने जड़ा पचासा, भारत सौ रन के पार
अभिषेक शर्मा ने पारी के 16वें ओवर में अपना अर्धशतक 44 गेंद में 5 चौकों की मदद से पूरा कर लिया।
100 रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। अभिषेक 49 और धुल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India-A vs Pakistan-A Live Score: भारत ने 15 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 96 रन
इंडिया ए ने 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 44 और यश धुल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India-A vs Pakistan-A Live Score: मोहम्मद वसीम ने किया निकिन जोश का शिकार
तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर निकिन जोस को विकेट के पीछे कैच कराकर चलता कर दिया। उन्होंने 11 रन बनाए। भारत का स्कोर 12.2 ओवर में 80 रन पर 2 विकेट हो गया है।
India-A vs Pakistan-A Live Score: साई किशोर बने इकबाल का शिकार
भारतीय टीम को पहला झटका पारी के नौवें ओवर में साई किशोर के रूप में लगा। इकबाल की शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने की कोशिश उनकी नाकाम रही और किशोर विकेटकीपर के हाथों लपके गए।
India-A vs Pakistan-A Live: भारत ने की धमाकेदार शुरुआत
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। भारत ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 28 और अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India-A vs Pakistan-A Live Score: 353 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया
खिताबी जीत के लिए 353 रन के लक्ष्य का पीछा करने अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन की जोड़ी उतरी है।
India-A vs Pakistan-A Live: पाकिस्तान ने भारत को दिया जात के लिए 353 रन का लक्ष्य
भारत के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य मिला है।
India-A vs Pakistan-A Live: पाकिस्तान ने 49 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 344 रन
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान ने गंवाया आठवां विकेट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आखिरी ओवरों में आठवां झटका हर्षित राणा ने दिया। मेहरान विकेट के पीछे लपके गए।
मुबासिर भी बने हंगरगेकर का शिकार
भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में धमाल मचाने वाले मुबासिर खान रविवार को राजवर्धन हंगरगेकर की गेंद पर लपके गए। उन्होंने 35(47) रन बनाए।
हंगरगेकर का शिकार बना ताहिर
तैयब ताबिर की आतिशी शतकीय पारी का अंत 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राजवर्धन हंगरगेकर ने किया। उनकी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने ताहिर का कैच लपका। ताहिर ने 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 71 गेंद में 108 रन बनाए।
India-A vs Pakistan-A Live Score: तैयब ताहिर ने जड़ा आतिशी शतक
तैयब ताहिर ने 66 गेंद में अपना शतक 11 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया। ताहिर और मुबासिर के बीच छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।
India-A vs Pakistan-A Live Score: पाकिस्तान ने 43 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 286 रन
पाकिस्तान ने 43 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं। तैय्यब ताहिर 92(64) और मुबासिर खान 22(40) रन बनाकर खेल रहे हैं।